लिपस्टिक होंठो पर अधिक देर तक टिकी रहेगी इन आसान तरीकों सें

Update: 2023-08-31 14:52 GMT
लिपस्टिक औरत के श्रृंगार का अहम हिस्सा है। लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती को ओर भी बढ़ा देती है। बिल्कुल परफैक्ट तरीके से लगी लिपस्टिक चेहरे को खूबसूरत लुक देती है लेकिन बहुत सी लड़कियों को इसे लगाने का सही तरीका नहीं पता होता, जिस वजह से होंठो पर लगी लिपस्टिक फैल जाती है या फिर दांतों पर लग जाती है। उन्हीं महिलाएं में से कुछ की शिकायत होती है कि उनके होंठो पर लगा लिप शेड ज्यादा समय तक नहीं टिक पाता। इसका कारण होता है लिपस्टिक लगाने का सही तरीका न पता होना। आज हम आपको लिपस्टिक लगाने के कुछ एेसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनसे लिपस्टिक होंठो पर अधिक देर तक टिकी रहेगी। तो आइए जानते है उन टिप्स के बारे मेंः-
* होंठ हमारे शरीर का सबसे संवेदशील हिस्सा होता इसलिए उनकी केयर करना भी उतना ही जरूरी है। समय- समय पर होंठों को स्क्रबिंग करें। स्क्रबिंग के साथ ही लिप्स को मॉइश्चराइज करना भी जरूरी है। इसके अलावा होंठों पर लिप-बाम या ग्लिसरीन का उपयोग करें। स्वस्थ होंठों पर लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहती है।
* होंठों की आउट लाइन बनाएं। इस बात का ध्यान रहें कि जिस कलर की आप लिपस्टिक लगा रहें है उससे हल्के रंग के लिप पेंसिल से ही आउट लाइन बनाएं। एेसा करने से लिपस्टिक लगाना आसान हो जाएगा और यह लंबे समय तक होंठों पर लगी रहेगी।
*.लिपस्टिक दो कोट में लगाएं। इससे लिपस्टिक जम जाती है और फैलने का डर नहीं रहता।
* लिपस्टिक लगाने से पहले लिप्स पर पाउडर लगाएं। इससे लिपस्टिक पूरी तरह से सेट हो जाएगी और ज्यादा देर तक टिकी रहेगी।
* फ्रिज में लिपस्टिक रखने से ये मेल्ट नहीं होती और होंठों पर ज्यादा देर तक टिकी रहती है।
* हमेशा लिप ब्रश की मदद से ही लिपस्टिक लगाएं जिससे वह एक दम सही तरीके से होंठों पर लगेगी और बाहर भी नहीं फैलेगी।
*मार्किट में कई तरह की लिपस्टिक मिल जाती हैं। ऐसे में अगर आपकी लिपस्टिक फैल जाती है तो हमेशा मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। यह दांतों पर नहीं लगती और लंबे समय तक होंठों पर लगी रहती है।
Tags:    

Similar News