Lip Shades: लिप शेड्स करते हैं इंडियन स्किन टोन को सूट जानें औए आजमाए

Update: 2024-06-28 11:08 GMT

Demo Image

lifestyle: मेकअप करना सभी पसंद करते हैं जो आपके लुक में निखार लाने का काम करता हैं। चहरे को आकर्षक बनाने के लिए खासतौर से लिप्स अर्थात होंठ को आकर्षक बनाया जाता हैं जिसके लिए विभिन्न लिप शेड्स का इस्तेमाल किया जाता हैं। देखा जाता हैं कि महिलाएं अपने कपड़ों के अनुसार लिप शेड्स का चुनाव करती हैं जबकि आपको अपनी स्किन टोन का भी ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे लिप शेड्स की जानकारी लेकर आए हैं जो इंडियन स्किन टोन को सूट करते हैं और आपके लुक को निखारने में मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं इन लिप शेड्स के बारे में...
पिंक
पिंक लिप शेड को आप किसी भी ड्रैस चाहे वह इंडियन हो या वैस्टरन के साथ यूज कर सकते हैं। यह कलर हमेशा फैशन में रहता है। कभी भी आउट डेटिड नहीं होता। पिंक के दो शेड्स होते हैं – हाॅट पिंक व ब्राइट पिंक। आप दोनों को जैसे चाहें वैसे कपडों के साथ यूज कर सकती हैं।
न्यूड
यदि आप करीना कपूर को फालो करते हैं तो आप को पता होगा कि उन्हें न्यूड लिपस्टिक Nude Lipstick कितनी पसंद हैं। आप न्यूड लिपस्टिक को किसी भी सीजन में यूज कर सकती हैं। यह शेड हर स्किन टोन के साथ सूट करता है। इस से आप को बहुत ही गलैमरस व सैक्सी लुक मिलता है।
पल्म
आप ने बहुत सारी अभिनेत्रियों को पल्म जैसा पेस्टल शेड यूज करते देखा होगा। इस लिप शेड से आप को एक अनोखा लुक मिलता है। आप इस को आफिस के लिए भी यूज कर सकते हैं। यह शेड वैस्टरन ड्रैस के साथ साथ ट्रैडिशनल ड्रैस के साथ भी सूट करेगा।
पीच
आप पीच कलर के शेड को पीच कलर की ड्रैस के साथ वियर कर सकते हैं। यह बहुत ही प्यारा शेड है व आप की खूबसूरती को निखारने में भी कामगार है। यह कलर आप हर सीजन में यूज कर सकती हैं। आप का बहुत प्यारा लुक आएगा।
ब्राउन
ब्राउन कलर अब डल कलर न हो कर एक नया फेशन ट्रैंड New fashion trend बन चुका है। आप बहुत सी हिरोइन को इस शेड का यूज करते देख सकते हैं। आप अपने आप को बोल्ड दिखाने के लिए इस शेड का प्रयोग कर सकती हैं। ब्राउन या अन्य काफी शेड को यूज करने से आप को ग्लैमरस लुक मिलेगा।
यम्मी वाइन और बैरीज
यदि आप एक ऐसा लिपस्टिक कलर देख रही है जो हर स्किन टोन के साथ चले। तो यह एक स्टेटमेंट कलर है। लेकिन न्यूट्रल कॉम्प्लेक्शन वाली महिलाओं पर ज्यादा फबेगा। यह लिप शेड हर तरह की स्किन टोन पर स्टनिंग लगता है। यह आपकी ईवनिंग लुक को बहुत आकर्षक और नेचुरल लुक देता है।
वाइब्रेंट फ्यूशिया
जिन महिलाओं की त्वचा सांवले रंग की होती है उन्हें यह शेड्स ट्राइ कर ने चाहिए और यह शेड्स इवनिंग ड्रेस के साथ कैरी करें।गोरी त्वचा वाली लड़कियों के ऊपर भी है शेड्स बहुत खूबसूरत लगते हैं।
ब्रोंज कलर
डार्क स्किन टोन वाली महिला ब्रोंज लिपस्टिक कलर ट्राई कर सकती है वो भी बिना किसी झिझक के।
Tags:    

Similar News

-->