जानें कैसे बनाएं जिंजर गार्लिक पनीर
अगर आप भी शाम की चाय का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो इस बार बिस्कुट नहीं जिंजर गार्लिक पनीर रेसिपी ट्राई करें।
जानें कैसे बनाएं जिंजर गार्लिक पनीर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अगर आप भी शाम की चाय का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो इस बार बिस्कुट नहीं जिंजर गार्लिक पनीर रेसिपी ट्राई करें। इस रेसिपी की खासियत यह है कि यह खाने में जितनी टेस्टी है बनाने में उतनी ही आसान भी है। यह बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। आप इस रेसिपी को स्टार्टर के रूप में भी मेहमानों के सामने परोस सकते हैं। तो आइए देर किस बात की जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है जिंजर गार्लिक पनीर रेसिपी।
जिंजर गार्लिक पनीर बनाने के लिए सामग्री-
-पनीर- 100 ग्राम
-अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 टी स्पून
-लाल मिर्च पाउडर-1/4 टी स्पून
-गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
-टोमेटो सॉस- 1 टी स्पून
-सोया सॉस- 1/4 टी स्पून
-तेल
-नमक- स्वादानुसार
जिंजर गार्लिक पनीर बनाने की विधि-
जिंजर गार्लिक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। अब एक बर्तन में टोमेटो सॉस, सोया सॉस, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब इस तैयार मिश्रण में कटे हुए पनीर के टुकड़े डालकर अच्छे से मिक्स करने के बाद आधा घंटा अलग रख दें। अब एक कड़ाही में धीमी आंच पर गर्म करने के लिए तेल रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें मसाले में डूबे पनीर के टुकड़ों को डालकर डीप फ्राई करें। पनीर का रंग सुनहरा होने पर सभी पनीर के टुकड़ों को एक प्लेट में निकाल लें। आपके टेस्टी जिंजर गार्लिक पनीर बनकर तैयार हैं। इन्हें हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।