जानें लहसुन खाने के 6 अद्भुत फायदे

भारतीय पकवानों को तैयार करने में आमतौर पर जिन चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है

Update: 2021-02-27 10:33 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   भारतीय पकवानों को तैयार करने में आमतौर पर जिन चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है, वे खाने का सवाद तो बढ़ाती ही हैं, लेकिन साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। जिनकी मदद से हम कई तरह की बीमारियों से दूर रहते हैं। इन्हीं में से एक है लहसुन।भारत में लहसुन दो तरह से इस्तेमाल किए जाते हैं। पहला दाल में तड़का लगाते वक्त और दूसरा सब्ज़ी बनाने वक्त। इसके साथ ही कुछ लोग लहसुन की चटनी भी बनाकर खाते हैं, तो कुछ लोग सुबह-सुबह खाली पेट इसे खाते हैं। वहीं, कुछ लोग सेहतमंद रहने के लिए इसे भून कर भी खाना पसंद करते हैं। अगर आपको लहसुन

उसके स्वाद या सुगंध की वजह से नापसंद है, तो ये आर्टिकल ज़रूर पढ़ें।
लहसुन में होते हैं ज़रूरू खनिज पदार्थ
लहसुन में विटामिन-सी, विटामिन-बी 6, फॉस्फोरस, मैंगनीज, जस्ता, कैल्शियम और लोहा जैसी बेहद ज़रूरी खनिज पाए जाते हैं। साथ ही इसमें थोड़ी मात्रा में प्रोटीन, थायमिन और पैंटोथेनिक एसिड भी होते हैं। ये सभी चीज़ें सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं।
ख़ून को साफ करता है
आयुर्वेद लहसुन की चटनी खाने की सलाह देता है। इसके सेवन से ख़ून साफ होता है। लहसुन के सेवन से शरीर में मौजूद सभी अनावश्यक विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है
लहसुन में यौगिक एलिसिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हानिकारक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को ऑक्सीकरण से बचाता है। साथ ही यह शरीर से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को भी ख़त्म करता है।



Tags:    

Similar News

-->