जानिए होली पर क्यों पहनते हैं सफेद कपड़े

देशभर में होली की खूब रौनक देखने को मिलती है। प्यार, खुशियों व भाईचारे का प्रतीक माने जाने वाले इस त्योहार में लोग अपने गीले-शिकवे बुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं।

Update: 2022-03-14 06:25 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देशभर में होली की खूब रौनक देखने को मिलती है। प्यार, खुशियों व भाईचारे का प्रतीक माने जाने वाले इस त्योहार में लोग अपने गीले-शिकवे बुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। साथ ही एक-दूसरे को रंग लगाकर हैप्पी होली विश करते हैं। इस दिन लोग खासतौर पर सफेद रंग के कपड़े पहनना होली खेलना पसंद करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि होली पर सफेद रंग के कपड़े पहनना का ट्रेंड क्यों है? चलिए जानते हैं इसके बारे में...

होली पर सफेद कपड़े पहनने का ही चलन
रंगों के त्योहार होली पर लोग खासतौर पर सफेद रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। इस दौरान पुरुषों सफेद रंग की टी-शर्ट, कमीज के साथ जीन्स या कुर्ता-पजामा पहनते हैं। वहीं महिलाएं सफेद कुर्ती के साथ कलरफुल दुपट्टा लेती हैं।
शांति का प्रतीक सफेद रंग
सफेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। होली के त्योहार में हर कोई नाराजगी भूलकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। इसके साथ ही लोग भाईचारे और मानवता को दर्शाने के लिए होली के शुभ पर्व पर सफेद रंग कपड़े पहनना पसंद करते हैं।
सत्य का प्रतीक है सफेद रंग
शास्त्रों अनुसार, होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथा अनुसार, होली के एक दिन पहले होलिका का दहन करने की प्रथा है। कहा जाता है कि राजा हिरण्यकश्यप अपने बेटे प्रहलाद की विष्णु भक्ति से खुश ना था। उसने उसे कई बार विष्णु जी की भक्ति करने से रोका। मगर बेटे के ना मानने पर हिरण्यकश्यप ने उसे मारने की ठान ली। ऐसे में एक दिन हिरण्यकश्यप की अपनी बहन होलिका (राक्षसी) को बुलाया और प्रहलाद को मारने को कहा। फिर होलिका प्रहलाद को अपनी गोदी में लेकर शैय्या पर बैठ गई थीं। अग्नि में बैठने दौरान प्रहलाद केवल भगवान विष्णु का ही नाम स्मरण करते रहे। इससे प्रहलाद सुरक्षित रहे और होलिका का दहन हो गया यानि वे आग में जलकर मर गई। इसतरह अच्छाई और सच्चाई ने बुराई पर जीत प्राप्ति की। ऐसे में सफेद रंग सच्चाई, सत्य का प्रतीक माना जाता है।
गुलाल का हर एक रंग अच्छे से दिखाई देता है
सफेद कपड़े पहनकर होली खेलने से लुक अच्छा आता है। इसके साथ ही सफेद कपड़ों में गुलाल का हर रंग अच्छे से दिखाई देता है। सफेद कपड़ा एक सफेद कैनवस जैसा लगता है मानो जिस के ऊपर कई सारे रंगों से कलाकारी की गई हो। ऐसे में इस रंग के कपड़े पहनकर होली खेलने से लुक स्टाइलिश व क्लासी नजर आता है।
रंगीन बने सफेद कपड़ों में फोटोज भी आती हैं अच्छी
इसके अलावा सफेद कपड़ों में अलग-अलग रंग लगने से फोटो बहुत ही कलरफुल आती हैं। ऐसे में इसे देखकर मन से खुशी का एहसास होता है।
Tags:    

Similar News

-->