जाने संवेदनशील त्वचा के लिए honey wax सही या नहीं

Update: 2024-08-14 12:24 GMT
ब्यूटी टिप्स Beauty Tips: अनचाहे बालों को शरीर से हटाने के लिए सबसे ज्यादा वैक्सिंग को ही पसंद किया जाता है। भले ही वैक्सिंग कराने में दर्द का सामना करना पड़ता है लेकिन वैक्सिंग से बाल जड़ से निकल जाते हैं। हर महिला ये करवाती हैं। स्किन की साफ सफाई रखने और सॉफ्ट स्किन पाने के लिए वैक्सिंग अच्छी है। हालांकि, वैक्स कई प्रकार की होती है। जिसे लेकर महिलाओं के मन में कुछ सवाल रहते हैं। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब।
1) क्या हनी वैक्स सेंसेटिव स्किन के लिए अच्छी है?
वैसे तो हनी वैक्सिंग के कई फायदे हैं। लेकिन ये sensitive skin के लिए अच्छी नहीं है क्योंकि यह उनकी स्किन में जलन का कारण बन सकती है। इसकी वजह से कुछ लोगों को रेडनेस या दर्द का भी हो सकता है।
2) क्या चॉकलेट वैक्स शहद वैक्स से बेहतर है?
इन दोनों तरह की वैकस की तुलना अगर की जाए तो चॉकलेट वैक्स कम दर्दनाक होती है। दरअसल, शहद वैक्स स्किन पर काफी मजबूती से चिपक जाती है। जिसकी वजह से इस वैक्स से बाल और स्किन बहुत मजबूती से खींचती है।
3) शहद और चॉकलेट वैक्स में क्या अंतर है?
चॉकलेट वैक्स सेंसेटिव स्किन वाली महिलाओं के लिए अच्छी मानी जाती है। हनी वैक्स वैसे तो प्राकृतिक चीजों से बनी होती है, लेकिन ये हार्ड बालों के लिए सही है।
4) रिका वैक्स और नॉर्मल वैक्स में क्या अंतर होता है?
रिका वैक्स में कुछ तरह के तेल और ग्लिसरीन जैसे नैचुरल तत्व होते हैं। Normal Wax की तुलना में रिका वैक्स से हेयर रिमूव करने में कम दर्द होता है। रिका वैक्स अपने सुखदायक गुणों और सेंसेटिव स्किन के लिए अच्छी मानी जाती है।
5) क्या रिका वैक्स टैन हटाता है?
कुछ रिका वैक्स खास तौर पर टैन हटाने के लिए बनाई जाती हैं। ऐसे में ये टैनिंग कम करने में मदद कर सकती हैं।
Tags:    

Similar News

-->