जानें किस तरह की बिंदी आपके चेहरे पर जचेगी

जानें किस तरह की बिंदी

Update: 2023-06-22 14:14 GMT
कहा जाता है कि बिंदी लगाने से एक औरत की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। यह बात सच भी है। वहीं हर सुहागन श्रृंगार करने के लिए बिंदी को अपने माथे पर सजाती हैं। इसके आलावा आजकल कुंवारी लड़कियां भी एथनिक लुक के साथ बिंदी लगाना पसंद करती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिंदी को आउटफिट के अलावा अपने चेहरे के आकार के हिसाब से लगाना जरूरी होता है?
अगर नहीं तो बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि हर तरह की बिंदी आपके चेहरे पर खूबसूरत नजर आए, बल्कि हर चेहरे के लिए बिंदी अलग तरीके से चुनी जाती है ताकि आपके चेहरे पर बिंदी का डिजाइन और साइज सूट करें। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि चेहरे के आकार के हिसाब से आपको कैसी बिंदी चुननी चाहिए और बताएंगे बिंदी से जुड़ी अन्य टिप्स।
लंबे चेहरे के लिए
लंबे चेहरे के लिए आप महाराष्ट्रियन स्टाइल चांद वाली बिनी लगा सकती हैं। इसके अलावा आप छोटे साइज की स्टोन वाली बिंदी भी लगा सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबा चेहरा माथे से न तो ज्यादा चौड़ा होता है और चिन की तरफ से लम्बा होता है, जिसके कारण ज्यादा बड़ी या मीडियम साइज की बिंदी ओवल शेप के आकार पर अच्छी नहीं लगती है।
गोल चेहरे के लिए
अगर आपका चेहरा गोल है तो आप पर हर तरह की बिंदी खूबसूरत दिखाई देगी। ऐसा इसलिए क्योंकि गोल चेहरा देखने में थोड़ा चबी होता है और इसी वजह से चाहे आप बारीक स्टोन वाली बिंदी लगाएं या कमोलिका स्टाइल लंबी बिंदी लगा सकती हैं। इसके आलावा गोल चेहरे पर बंगाली स्टाइल की फुल साइज वाली बिंदी भी बेहद खूबसूरत नजर आती है।
चौड़े माथे के लिए
चौड़े माथे वाले चेहरे का आकार ज्यादातर हार्ट डिजाइन या ट्रायंगल शेप का होता है। बता दें कि इस तरह के चेहरे पर मीडियम साइज की बिंदी खूबसूरत नजर आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह के फेस शेप में माथा चौड़ा होता है और चेहरे का निचला हिस्सा लंबा होता है, जिसके कारण न तो बड़े साइज की बिंदी आपके ऊपर खूबसूरत नजर आएगी और न ही ज्यादा छोटी इस तरह के फेस शेप पर जचेगी।
छोटे चेहरे के लिए
अक्सर कई लोगों के चेहरे बहुत छोटे होते हैं। बता दें कि इस तरह के चेहरे पर आपको छोटे साइज की ही बिंदी को चुनना चाहिए या आप स्टोन वाली बिंदी का सबसे छोटा साइज भी चुन सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि छोटे चेहरे का माथा, नाक, होंठ सब छोटे होते हैं, जिसके कारण बड़े साइज की बिंदी उन पर बिल्कुल भी नहीं जचेगी।
अगर आपको चेहरे के हिसाब से बिंदी लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Tags:    

Similar News

-->