विसरल फैट से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम
अल्जाइमर की स्थिति
हार्ट अटैक
हाई ब्लड प्रेशर
टाइप 2 डायबिटीज के कारण स्ट्रोक
इंसुलिन रेसिस्टेंस भी आंत में जबी चर्बी के कारण ही होता है। इसके परिणामस्वरूप ग्लूकोज इनटॉलरेंस हो सकती है और संभवत: टाइप 2 डायबिटीज भी।
आंत में जबी चर्बी से छुटकारा पाने के उपाय
आयुर्वेद और गट हेल्थ कोच डॉ. डिंपल जांगड़ा ने आंत की चर्बी से छुटकारा पाने के तीन तरीके शेयर किए।
सूर्यास्त के बाद हैवी कार्ब्स या कोई भी ठोस भोजन खाने से बचें
जांगड़ा के अनुसार, " आयुर्वेद में कहा जाता है कि शरीर का मेटाबॉलिज्म फायर सीधे सूर्य की स्थिति से जुड़ी होती है। यह सूर्य के साथ बढ़ता है और सूर्य के साथ ही खत्म होता है। आपका शरीर डायजेस्टिव जूस का उत्पादन नहीं करता है और सूर्यास्त के बाद मेटाबॉलिज्म धीमा होना शुरू हो जाता है। आप जो कुछ भी खाते हैं वह आपके पेट में बिना पचे मेटाबॉलिक वेस्ट के रूप में बदल जाता है।
फिर अगली सुबह जब मेटाबॉलिज्म होता है, तो वह पच पाता है। कोई भी भोजन जो हम सूर्यास्त के बाद खाते हैं, वह बिना पचे मेटाबॉलिक वेस्ट के रूप में संग्रह होता रहता है, जो अंततः विषाक्त पदार्थों या 'अमा' में बदल जाता है।
आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके भोजन की मात्रा सीधे सूर्य की स्थिति के अनुपात में हो। स्मॉल ब्रेकफास्ट के बाद दोपहर 12 से 2 बजे के बीच बड़ा भोजन करें। सूर्यास्त के आसपास कम भोजन के साथ रात का खाना समाप्त करें। सूर्यास्त के बाद ठोस आहार का सेवन न करें। अगर भूख लगे, तो सोते समय एक गिलास डेयरी आधारित या प्लांट्स आधारित दूध लें। यह एक सरल तरकीब है, जिससे आप अपनी कमर के आसपास कुछ इंच कम कर सकती हैं।
पाचन के अनुकूल खाद्य पदार्थ खाना सुनिश्चित करें
आंत की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जो पचने में आसान हों और जो आपके पेट में बहुत अधिक घंटों तक न रह पाएं।
यहां उन खाद्य पदार्थों की सूची दी गई है, जो आपके पेट के लिए आसान हो सकते हैं,
डॉ जांगड़ा का सुझाव है:
फल: आपके सिस्टम में 3 घंटे रहता है (पेट में 1 घंटा, छोटी आंत में 1 घंटा, बड़ी आंत में 1 घंटा)
सब्जियां: आपके सिस्टम में 6 घंटे (पेट, छोटी आंत और बड़ी आंत में प्रत्येक में 2 घंटे) लेता है।
मांस, समुद्री भोजन, अंडे से दूर रहें, क्योंकि इनमें कोई इनबिल्ट पाचक एंजाइम नहीं होता है। पूरी तरह से पचने में 72 घंटे से अधिक समय लग सकता है (पेट में 24 घंटे, बड़ी आंत में 24 घंटे, छोटी आंत में 24 घंटे)
आपको खाना सुनिश्चित करना चाहिए:
ताजे फल, सब्जियों का 50 प्रतिशत आहार,
दालें, फलियां, नट्स और सीड्स का 30 प्रतिशत आहार
मसालों का 20 प्रतिशत आहार – तेल, मक्खन, नमक, मसाले और जड़ी-बूटियां।
सुबह कम से कम 20-30 मिनट व्यायाम करें
सुबह व्यायाम करें जब तक कि आपको पसीना न आ जाए। यह आपके मेटाबॉलिज्म को चालू करता है और फिर पूरे दिन सक्रिय रहना है। लंबे समय तक न बैठें। आपका शरीर बैठने के लिए नहीं बना है। अपने डेस्क से उठें और कम से कम हर 1 घंटे में टहलें।
शोध से पता चलता है कि यदि आप अपने मेटाबॉलिज्म को बढ़ा लेती हैं और पूरे दिन सक्रिय रहती हैं, तो आप 1 घंटे के व्यायाम से अधिक फैट बर्न कर पाती हैं। इसके अलावा, 6-8 घंटे की नींद सुनिश्चित करें। अच्छी तरह से हाइड्रेट रहें। अपने आहार में गर्म कार्मिनेटिव मसालों को शामिल करें।