जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बारिश के मौसम में कुछ चटपटा खाने का दिल करता है। खासतौर पर गर्मागर्म पकौड़े। अगर आपका मन भी कुछ ऐसा ही खाने का कर रहा है तो हरी मिर्च के पकौड़े बना सकती हैं। ये तीखे और चटपटे होने के साथ ही पकौड़े खाने की क्रेविंग को भी दूर करेंगे। तो चलिए जानें कैसे बनेंगे हरी मिर्च के पकौड़े। अचार वाली हरी मिर्च से बनें ये पकौड़े काफी स्वादिष्ट होते हैं क्योंकि इन मिर्ची में तीखापन काफी कम होता है।

हरी मिर्च के पकौ़ड़े बनाने के लिए सामग्री
चार से छह अचार वाली हरी मिर्च, इन्हें बीच से काटकर अंदर के बीज को निकाल दें। जिससे कि बिल्कुल भी तीखा ना रह जाए। साथ में तलने के लिए तेल, बैटर बनाने के लिए जरूरत होगी बेसन, पानी, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, स्वादानुसार नमक, उबला हुआ आलू, जीरा, गरम मसाला, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, प्याजा बारीक कटा हुआ।
हरी मिर्च के पकौड़े बनाने की विधि
सबसे पहले बैटर तैयार कर रख लें। इसके लिए बेसन में पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस घोल में स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्का सा चाट मसाला पाउडर डाल दें। इस घोल को किनारे रख दें। अब उबले हुए आलूओं को मौश कर लें। इसमे बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा प्याज, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें। साथ में स्वादानुसार नमक, अमचूर पाउडर. गरम मसाला और जीरा पाउडर डालकर आलू के साथ सारी चीजों को मैश कर लें।
अब अचार वाली हरी मिर्च को जिसके अंदर के सारे बीज निकालकर रखे हों। उसमे आलू का मिक्सचर अच्छे तरीके से भर दें। अब कड़ाही को गर्म करें। इसमे तेल डालें और खूब गर्म कर लें। आलू भरे हुए अचार वाले हरे मिर्चे को बेसन के गाढ़े घोल में डुबोएं। और इस डुबोएं हुए मिर्चे को कड़ाही के गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक तलें। बस तैयार हो जाएगा गर्मागर्म हरी मिर्च का पकौड़ा। इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Tags: