जानें बालों में कैस्टर ऑयल लगाने के फायदे और नुकसान

जानें बालों में कैस्टर ऑयल

Update: 2023-06-05 10:27 GMT
भले ही मार्केट में बालों के लिए कितने भी प्रोडक्ट आ जाएं, लेकिन आज भी बालों में नेचुरल चीजों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर तेल। आपकी भी मां या दादी ने आपको बालों के लिए तेल लगाने के कई फायदे बताए होंगे?
सालों से बालों में तेल का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। सरसों से लेकर कैस्टर ऑयल तक का उपयोग बालों को हेल्दी रखने के लिए किया जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कैस्टर ऑयल के फायदे और नुकसान बताएंगे।
कैस्टर ऑयल के भी कई प्रकार होते हैं। इनमें ऑर्गेनिक, हाइड्रोजेनेटेड और जैमिकन शामिल है। ऑर्गेनिक कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल बालों को क्लींज करने के लिए किया जाता है।
जैमिकन कैस्टर ऑयल का उपयोग स्कैल्प संबंधित समस्याओं से लड़ने के लिए किया जाता है। यह तेल डैंड्रफ के लिए फायदेमंद होता है।
हाइड्रोजेनेटेड डायल्यूट होने के बावजूद यह थिक होता है।
कैस्टर ऑयल के फायदे
benefits of castor oilक्या आप चाहती हैं कि आपके बाल लंबे हों? इसके लिए आपको ज्यादातर लोगों ने तेल लगाने की सलाह दी होगी? सरसों के अलावा आप बालों में कैस्टर आयल का उपयोग कर सकती हैं।
कैस्टर ऑयल में विटामिन ई और फैटी एसिड पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ में मदद करता है। इसलिए अगर आपके बाल बढ़ नहीं रहे हैं तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। यह तेल जड़ों को मजबूत बनाता है।
डल बालों के लिए फायदेमंद
rहेयर केयर में लापरवाही के कारण बालों की चमक कम हो जाती है। डल बाल देखने में बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं। हेयर सीरम और शैंपू के अलावा आपको इसके लिए तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
डल बालों के लिए भी आप इस तेल का उपयोग कर सकती हैं। इस तेल में नरिशिंग और मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो बालों को शाइनी बनाने का काम करता है। यही नहीं, इस तेल को लगाने से ड्राई और डैमेज बाल हेल्दी हो जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट बालों में केराटिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं। (मजबूत बालों के लिए क्या करें)
इसे भी पढ़ें:: कैस्टर ऑयल में छिपा है बालों और त्‍वचा को खूबसूरत बनाने का राज
डैंड्रफ की समस्या
क्या आपको भी हमेशा रूसी की परेशानी रहती है? इसके कारण खुले बाल अच्छे नहीं लगते हैं। डैंड्रफ बालों संबंधित एक सामान्य समस्या है। इसके लिए आप शैंपू के बजाय तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कैस्टर ऑयल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और फ्लैकी स्कैल्प की परेशानी को कम करता है। तेल से बालों को मसाज करें और कुछ समय में आपको असर दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें:बालों को मजबूत बनाएंगे ये तेल
सफेद बाल
आजकल सफेद बाल एक आम समस्या हो गई है। हालांकि, बाजार में बालों को काला करने के लिए डाई मिलती हैं, लेकिन यह बालों के लिए नुकसानदायक होती हैं। ऐसे में आपको बालों में कैस्टर ऑयल का उपयोग करना चाहिए। (सफेद बालों के उपाय)
कैस्टर ऑयल के नुकसान
अगर आपकी स्किन सेंसिटव है तो आपको कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
बालों में कैस्टर ऑयल का उपयोग डायरेक्ट नहीं किया जा सकता है। इसे हमेशा डायल्यूट करने के बाद ही बालों में लगाया जाता है।
नोट: बालों में किसी भी तेल का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Tags:    

Similar News