जानिए अगर दूध नहीं पसंद तो पिएं ये 5 ड्रिंक, मिलेंगे कमाल के फायदे
दूध कैल्शियम का एक बढ़िया स्रोत है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दूध कैल्शियम का एक बढ़िया स्रोत है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम के अलावा वो सभी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होते हैं। दूध में प्रोटीन, खनिज फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता और आयोडीन, और विटामिन ए, बी 2 (राइबोफ्लेविन) और बी 12 (कोबालिन) जैसे तत्व पाए जाते हैं।
अगर बात करें दूध पीने के फायदों की तो यह हड्डियों को मजबूत बनाने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखकर दिल के रोगों से बचाने, शरीर को मजबूत बनाने, वजन बढ़ने से रोकने, दांतों को स्वस्थ रखने, चेहरे पर चमक लाने, तनाव दूर करने और बेहतर नींद लाने में मदद कर सकता है।
जाहिर है बहु से लोगों, खासकर बच्चों को दूध पीना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ऐसे में सवाल यह है कि उन्हें ऐसी किन चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे उनकी कैल्शियम की कमी पूरी हो जाए। Detoxpri की फाउंडर एंड होलिस्टिक नूट्रिशनिस्ट प्रियांशी भटनागर आपको इसका जवाब दे रही हैं।
बादाम का दूध
अगर आप गाय-भैंस का दूध पीना पसंद नहीं करते हैं, तो बादाम का दूध आपके लिए बेस्ट है। बादाम का दूध सोया या डेयरी दूध से काफी अलग होता है। इसमें कैलोरी कम और प्रोटीन बहुत कम होता है। इसमें अनसैचुरेटेड फैट होता है। क्योंकि यह पानी पतला होता है, इसलिए इसमें कैलोरी कम होती है। घर का बना बादाम का दूध कैल्शियम का एक बढ़िया स्रोत हो सकता है।
नारियल का दूध
खाना पकाने के लिए नारियल का दूध आमतौर पर डिब्बे में उपलब्ध होता है। यह खाना पीने और पकाने के लिए आदर्श है। इसका इस्तेमाल सब्जी से लेकर वेजिटेबल सूप, स्मूदी, चिया सीड पुडिंग और यहां तक कि आइसक्रीम में किया जा सकता है।
हेल्प सीड्स मिल्क
यह दूध हेम्प सीड्स से बनाया जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम और फैट की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा इसमें अनसैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है। केवल एक गिलास दूध से आपको 50 फ़ीसदी तक अल्फा-लिनोलेनिक एसिड मिल जाता है। यही वजह है कि यह ओमेगा -3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत है।
काजू का दूध
काजू के दूध का स्वाद थोड़ा मीठा होता है। इसका इस्तेमाल खाने में भी किया जाता है। इसमें अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है। यह हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल वाले लोगों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। काजू के दूध में प्रति कप लगभग दो ग्राम कार्बोहाइड्रेट ही होता है।
ओट्स मिल्क
यह दूध थोड़ा मीठा होता है और इसमें फैट की मात्रा कम होती है। यह फाइबर, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट का भी भंडार है। इसके सेवन से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से राहत मिल सकती है। इतना है नहीं, यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी सहायक है।