जानें किस तरह फायदेमंद है लीची का सेवन

मौसमी फल बेहद गुणकारी और फायदेमंद होते हैं

Update: 2022-01-25 04:14 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मौसमी फल बेहद गुणकारी और फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने का एक अपना ही अलग मजा होता है। अगर डायबिटीज के मरीजों की बात करें तो इन्हें अपने खानपान का खास ख्याल रखना होता है। खासकर, मीठी चीजों को लेकर। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के पास मीठे में एक ही ऑप्शन रह जाता है और वह हैं फ्रूट्स। ये ना केवल शुगर लेवल को कंट्रोल करके रखता है बल्कि उन्हें पोषक तत्व भी प्रदान करता है। इन्हीं फलों में से एक लीची है। कई लोगों को ऐसा लगता है कि लीची का सेवन करने से उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। लेकिन आप गलत है। अगर इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

किस तरह फायदेमंद है लीची
डायबिटीज के मरीजों के लिए लीची बेहद गुणकारी होता है। इसके अंदर पाए जाने वाले बायोएक्टिव यौगिक डायबिटीज से जुड़ी परेशानियों को रोकने का काम करते हैं। लीची में अधिक मात्रा में फाइटोकेमिकल्स जैसे सैपोनिन, स्टिग्मारस्टरोल, एपिटिक्न, ल्कूकोसाइनाइडिन, मालविदिन, ग्लाइकोसाइड और प्रोसायनिडिन ए2, और बी2 आदि होते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, तांबा, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और मैंगनीज सहित खनिज और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसके सेवन से ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल किया जा सकता। इसके अलावा ये इम्यूनिटी बूस्ट करने भी में मददगार होता है।
एक रिसर्च के अनुसार लीची में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी डायबिटिक और इम्नूयोमॉड्यूलेटरी होते हैं। जो शरीर में इंसुलनिन की मात्रा बढ़ा देते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए लीची फायदेमंद है। आप लीची के पत्ते, बीज और फूलों का भी सेवन कर सकते हैं।
लीची खाने के अन्य फायदे
इम्यूनिटी
लीची में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी।
पाचन तंत्र
लीची में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखा जा सकता है। इसके अलावा यह कब्ज, एसिडिटी को भी सही करती हैं।
डिहाइड्रेशन
शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आप लीची का सेवन कर सकते हैं। इसमें काफी अच्छी मात्रा में पानी पाया जाता है। जिसकी वजह से ये शरीर में पानी की कमी को दूर करने में सहायक है।
कैंसर
लीची कैंसर के लिए भी कारगर माना जाता है। इसके फल और पत्तियां दोनों ही कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं।
सर्दी-जुकाम
लीची सर्दी-जुकाम के साथ कई अन्य इंफेक्शन से भी छुटकारा दिलाने में मदद करती हैं।


Tags:    

Similar News

-->