जानिए कॉकरोच भगाने के घरेलू उपाय

मानसून आते ही हमारे आसपास मक्खी, मच्छर , कॉकरोच और बारिश में पाए जाने वाले कीड़ों की संख्या काफी बढ़ जाती है।

Update: 2022-07-04 13:43 GMT

मानसून आते ही हमारे आसपास मक्खी, मच्छर , कॉकरोच और बारिश में पाए जाने वाले कीड़ों की संख्या काफी बढ़ जाती है। मक्खी और मच्छर से तो इंसान फिर भी लड़ ले, लेकिन कॉकरोच को देखकर एक बार के लिए तो सभी डर जाते हैं। हालांकि गर्मी के मौसम में कॉकरोच ज्यादा पनपते हैं। कॉकरोच गंदगी के साथ-साथ बीमारियां भी फैलाते हैं। वैसे तो कॉकरोच घर के कोने-कोने में नजर आ जाते हैं, लेकिन इनका असली मकसद घर की रसोई में अपना ठिकाना बनाना होता है।

यूं तो कॉकरोच किसी पर हमला या फिर किसी को भी काटता नहीं है। लेकिन अपने शरीर के जरिए ये कीड़ा कई सारे हानिकारक और विषैले बैक्टीरिया फैलाता हैं। अक्सर लोग घर से कॉकरोच भगाने या फिर इनका पूरी तरह से सफाया करने के लिए तरह-तरह की दवाईयों का इस्तेमाल करते हैं। बाज़ारों से जाकर इन्हें मारने की दवा भी लाते हैं। लेकिन फिर कुछ दिनों बाद कॉकरोच फिर से नजर आने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं। जिनके इस्तेमाल से कॉकरोच भी भाग जाएंगे और घर के लोगों पर भी इसका कोई गलत प्रभाव नहीं होगा।
लौंग का आयुर्वेद में काफी महत्व माना गया है। लौंग का इस्तेमाल पूजा-पाठ , दवाई और खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं लौंग का उपयोग कॉकरोच भगाने में भी किया जाता है। सही सुना आपने, लौंग की तेज महक से कॉकरोचों को भगाया जा सकता है। आप लौंग को घर के हर कोनों में रख दें। किचन से लेकर कमरे के हर कोने में लौंग की कुछ कलियां रखने के बाद आप देखेंगे कि इसकी महक से कॉकरोच भागने लगेंगे।
हालांकि आपको इन्हें हर दिन बदल-बदलकर रखना होगा। साथ ही उन जगहों की सफाई भी अच्छे से करनी होगी। ताकि एक बार बागने के बाद दोबारा गंदगी देख कॉकरोच वापस न आ जाएं। रोजाना ऐसा करने से कुछ दिनों में आप देखेंगे कि घरों में कॉकरोच का घूमना बंद हो गया है।
कॉकरोच भगाने के घरेलू उपाय
कॉकरोच भगाने के के लिए तेजपत्ता का प्रयोग करें।
केरोसिन ऑयल से भी कॉकरोचों का सफाया किया जा सकता है।
बेकिंग पाउडर और चीनी मिलाकर रखने से कॉकरोच भाग जाएंगे


Tags:    

Similar News