जाने किस उम्र में हो सकता है dementia और इसके शुरुआती लक्षण

Update: 2024-08-19 09:57 GMT
हेल्थ टिप्स Health Tips: उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति को कई तरह की समस्या होती हैं। खासकर चीजों को रखकर भूल जाना एक आम समस्या है। इसे डिमेंशिया कहा जाता है। इससे व्यक्ति को सोचने और बात को समझने में परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों में यह समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि उनको दूसरों पर Depends होना पड़ता है। हालांकि, ये समस्या कम उम्र में भी व्यक्ति को हो सकती है। यहां जानिए डिमेंशिया के शुरुआती लक्षण।
डिमेंशिया में लक्षण
डिमेंशिया के शुरुआती लक्षण अलग-अलग होते हैं, हालांकि सामान्य लक्षण ये हैं-
- याददाश्त से जुड़ी समस्या
- बढ़ती कंफ्यूजन
- एकाग्रता में कमी
- व्यवहार में बदलाव
- डिप्रेशन
- रोजाना के काम करने की क्षमता में कमी
डिमेंशिया के वॉर्निंग साइन
मेमोरी लॉस: कभी-कभी चीजों को भूल जाना और बाद में उन्हें याद रखना सामान्य बात है। डिमेंशिया से पीड़ित लोग चीजों को ज्यादा भूल जाते हैं या उन्हें बिल्कुल भी याद नहीं रहता है।
काम करने में मुश्किल: काम करते हुए लोगों का ध्यान भटक सकता है और कई बार लोग कुछ चीजों को देना भूल सकते हैं। डिमेंशिया से पीड़ित लोगों को काम करने में परेशानी हो सकती है।
भाषा की दिक्कत: हर किसी को कभी-कभी सही शब्द ढूंढने में परेशानी होती है, लेकिन Dementia से पीड़ित व्यक्ति सरल शब्दों को भूल सकते हैं या अनुचित शब्दों को बदल सकता है, जिससे वाक्यों को समझना मुश्किल हो जाता है।
खराब निर्णय: कई चीजों को करने के लिए अच्छे निर्णय की जरूरत होती है। जब यह क्षमता डिमेंशिया से प्रभावित होती है, तो व्यक्ति को उचित निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है, जैसे कि ठंड के मौसम में क्या पहनना है।
चीजों को गलत तरीके से रखना: पर्स या चाबियों को रखकर भूल जाना या उनका खो जाना सामान्य है, लेकिन डिमेंशिया से पीड़ित व्यक्ति को यह नहीं पता होगा कि चाबियां किस लिए हैं।
व्यवहार में बदलाव: हर कोई समय-समय पर उदास या मूडी हो जाता है। डिमेंशिया से पीड़ित लोगों का मूड बिना किसी कारण के तेजी से बदल सकता है।
Tags:    

Similar News

-->