जानिए दुनिया भर के सबसे खतरनाक सेल्फी स्पॉट के बारे में

सेल्फी स्पॉट के बारे में

Update: 2023-06-26 07:19 GMT
सोशल मीडिया के आने के बाद से सेल्फी का क्रेज काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया है। हम कही भी जाते हैं तो सेल्फी लेते हैं। हालांकि आपको याद होगा कि पिछले कुछ सालों में सिर्फ सेल्फी लेने के चक्कर में कई लोगों की जान चली गई है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया भर के सबसे खतरनाक सेल्फी स्पॉट के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।
चीन में  की 5 ऊंची चोटियों में से सबसे ऊंची चोटी यही है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटक सेल्फी लेना नहीं भूलते हैं। यहां लकड़ी का हाइकिंग ट्रेल काफी खतरनाक माना जाता है। कहा जाता है कि यहां सेल्फी लेने के चक्कर में कई लोगों की जान गई है। अगर यहां सेल्फी लेना हैं तो रिस्क तो लेना ही होगा। इसकी ऊंचाई करीब 7087 फीट बताई जाती है।
माचू पिचू
माचू पिच्चू दक्षिण अमेरिकी देश पेरू मे स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है। इसे एक पवित्र स्थान भी माना जाता है। यहां की खूबसूरती का अंदाजा लगाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। यहां आने वाले लोग सेल्फी जरूर लेते हैं लेकिन यहां सेल्फी लेना सेफ नहीं माना जाता है। माचू पिचू जितना अधिक खूबसूरत है उतना ही यह जगह डरावना भी हैं।(कैसे बनता है नया देश)
ग्रैंड कैन्यन
ग्रैंड कैन्यन घाटी संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना राज्य से होकर बहने वाली कोलोरेडो नदी की धारा से बनी तंग घाटी है। रिपोर्ट्स की मानें तो यहां ईगल प्वाइंट पर सेल्फी लेने के चक्कर में कई लोगों की मौत हो गई। वहीं कहा जाता है कि अमेरिका के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक ग्रैंड कैन्यन है। ग्रैंड कैन्यन में सेल्फी लेना आपको काफी भाड़ी पर सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Tags:    

Similar News

-->