जानिए दिल्ली में देवी माँ के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में..

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहे हैं और इसका समापन 11 अप्रैल 2022 को होगा।

Update: 2022-03-30 05:56 GMT

जानिए दिल्ली में देवी माँ के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में..

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहे हैं और इसका समापन 11 अप्रैल 2022 को होगा। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्त देवी मां को प्रसन्न करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। कई लोग इस दौरान अलग अलग मंदिरों में जाकर देवी के दर्शन करते हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली में हैं और देवी के कुछ फेमस मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं तो हम बता रहे हैं कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जहां पर हर साल भक्तों की खूब भीड़ पहुंचती है।

दिल्ली में देवी दुर्गा के फेमस मंदिर (Delhi Mein Devi Durga ke Famous Mandir)
1) गुफा वाला मंदिर
दिल्ली के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है गुफा वाला मंदिर। ये पूरी तरह से माता वैष्णों देवी को समर्पित है। इस मंदिर में मौजूद एक लंबी सी गुफा भक्तों को खूब आकर्षित करती है। इस लंबी गुफा के अलावा यहां पर की छोटी गुफाएं भी हैं जो देवी कात्यायनी, चिंतपूरनी और ज्वाला देवी को समर्पित हैं। ये मंदिर ईस्ट दिल्ली प्रीत विहार में हैं। जहां पर आप मेट्रो से भी जा सकते हैं।
2) शीतला माता मंदिर
यहां पर भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। खासकर नवरात्रि के समय यहां पर भक्तों का जमावड़ा देखने को मिलता है। अगर आप इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि यहां पर आपको देवी को छूने की इजाजत नहीं है। आप दूर से दर्शन कर सकते हैं और उन्हे फूल चढ़ा सकते हैं। ये मंदिर गुरूग्राम में है।
3) कालकाजी मंदिर
कालकाजी मंदिर में आपको आम दिनों में ही काफी भीड़ मिलेगी। हालांकि नवरात्रि के दौरान यहां पर कई भक्त पहुंचते हैं। ये मंदिर मां दुर्गा के काली अवतार को समर्पित है। कहा जाता है कि ये मंदिर कई सालों पुराना है और महाभारत के समय पांडल यहां पर पूजा किया करते थे। लोगों का मानना है कि अगर आप कुछ मांगना चाहते हैं तो देवी के दर्शन करने के लिए इस मंदिर में जरूर जाएं।
4) झंडेवालन मंदिर
ये मंदिर झंडेवालन रोड पर ही है। अक्सर फिल्मों और नाटकों में जब दिल्ली की बात होती है तो इस मंदिर को दिखाया जाता है। यहां पर हर दिन भक्तों की लंबी कतार लगी रहती है। ये मंदिर मां आदि शक्ति को समर्पित है। अगर आप इस मंदिर में दर्शन करने के बारे में सोच रहे हैं तो झंडेवालन मेट्रो स्टेशन पर उतरें और ये मंदिर मेट्रो स्टेशन से वॉकिंग डिस्टेंस पर है।
5) योगमाया मंदिर
ये मंदिर देवी योगमाया को समर्पित है, जो भगवान श्री कृष्ण की बहन थी। ये मंदिर दिल्ली के मेहरोली में है। नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में भी लोगों की खूब भीड़ लगी रहती है।
Tags:    

Similar News

-->