जानिए नीतू कपूर की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में...
नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। आठ साल की उम्र से पर्दे पर एक्टिंग की शुरूआत करने वाली नीतू सिंह फिल्मों के बाद अब छोटे पर्दे पर भी नजर आती हैं। इस उम्र में भी उनकी फिटनेस और स्टाइल गजब का है। वहीं नीतू काफी लक्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। बेबी सोनिया के नाम से फिल्मों में एक्टिंग करने वाली नीतू कपूर का असली नाम हरमीत कौर है।
लीड एक्ट्रेस के तौर पर नीतू सिंह ने फिल्म रिक्शावाला से एंट्री ली थी। वहीं पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ दी थी। बात करें नीतू की नेटवर्थ की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2020 तक उनकी नेटवर्थ 7 करोड़ से 37 करोड़ के बीच थी। वहीं पति ऋषि कपूर ने पत्नी नीतू कपूर और बच्चों के लिए करीब 250 करोड़ की संपत्ति छोड़ी है। नीतू सिंह फिल्म दस लाख, वारिस, यादों की बारात जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और डांस से हर किसी के दिल में बसी है।
नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से शादी के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। करीब शादी के 26 साल बाद नीतू पर्दे पर फिल्म लव आजकल में नजर आईं थीं। नीतू कपूर की हालिया रिलीज फिल्म जुग-जुग जियो है। जिसमे वो अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आईं थीं। इसके साथ ही नीतू डांस रिएलिटी शो को भी जज करते दिख रही हैं।
64 की उम्र में भी नीतू कपूर काफी फिट हैं। उनकी ग्लोइंग स्किन और फिटनेस का राज केवल फिजिकल ही नहीं उनका मेंटली फिट होना भी है। नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्होने कैसे खुद को फिट रखा है। नीतू कपूर हमेशा खुश रहने में यकीन करती हैं। वहीं अपनी फ्लॉलेस स्किन और बालों के बारे में नीतू कपूर ने जींस को जिम्मेदार बताया था। उन्होने कहा कि हम अपने बालों और त्वचा के बारे में एक सीमा तक ही कुछ कर सकते हैं।
नीतू कपूर ने अपने खूबसूरत बालों के बारे में बताया कि भले ही ऑयलिंग बेहद जरूरी है। लेकिन वो कभी भी बालों में तेल नहीं लगाती। वो महीने में एक बार कलर करवाने और कट करवाने के लिए हेयरड्रेसर के पास जाती हैं। वहीं नीतू कपूर ने बताया था कि पार्टी में जाने के लिए भी वो अपना मेकअप खुद से करती हैं। वहीं हेल्दी लाइफस्टाइल और स्किन के ग्लो करने का राज एक्सरसाइज होती है।
वर्कआउट करने से स्किन ग्लो करती है। खुशी, अनुशासन और व्यायाम ये तीनों ग्लोइंग लाइफ की चाबी है। साथ ही नीतू डॉक्टर की सलाह पर सही डाइट को भी फॉलो करती हैं। नीतू कपूर की डाइट में घी से लेकर रोटी, छाछ और फल शामिल रहते हैं। जिसकी मदद से वो हमेशा ग्लो करती रहती हैं। और 64 की उम्र में भी जवां दिखती हैं।