Khatron Ke Khiladi 14 : इस बार शो में कई पॉपुलर सेलेब्स आए हैं जिसमें से एक हैं अभिषेक कुमार। अभिषेक जिन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया है वह अब तक शो में काफी स्ट्रॉन्गली खेल रहे थे, लेकिन अब जो नया प्रोमो आया है उसे देखकर आप भी परेशान हो जाएंगे। दरअसल, अभिषेक को एक वाटर स्टंट करना था और इतना ही नहीं, उन्हें साथ में सांप का भी सामना करना पड़ रहा है।अभिषेक स्टंट कर रहे होते हैं, लेकिन वह वीक पड़ते जाते हैं।
रोहित उन्हें मोटिवेट करते हैं और टास्क पूरा करने के लिए बोलते हैं, लेकिन अभिषेक इतना ज्यादा घबरा जाते हैं कि वह बेहोश हो जाते हैं। तभी रोहित बीच में टास्क रोक देते हैं और उन्हें बाहर निकाला जाता है। बता दें कि स्टंट से पहले अभिषेक बोलते भी हैं कि मेरे को क्लॉस्ट्रोफोबिया है और पानी का डर भी है। स्विमिंग नहीं आती है ऊपर से उल्टा लटकाया है। इस प्रोमो को शेयर कर लिखा है, अभिषेक का हो रहा है सांपों से सामना, अब कैसे बचेगा वो इस वाटर स्टंट से।अब शो में अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, नियती फतनानी, शिल्पा शिंदे, सुमोना चक्रवर्ती, गशमीर महाजनी, निमृत अहलूवालिया, करणवीर मेहरा, शालीन भनोट हैं। वहीं आशीष के अलावा अदिति शर्मा, आसिम रियाज इस शो से आउट हो चुके हैं अब तक।
Tags: