फैशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है खादी, जानें इसकी खासियत

, जानें इसकी खासियत

Update: 2023-09-12 08:07 GMT
समय के साथ हमारा पहनावा भी ट्रेंडिंग होने लगा है। अब हम ये देखकर चीज़ें नहीं खरीदते कि ज़्यादा अच्छा क्या है? बल्कि हम ये सोचते हैं कि फ़िलहाल ट्रेंडी और डिमांडिंग फैशन क्या है? जो सबसे अलग और खूबसूरत दिखाई दे हम वही खरीदना पसंद करते हैं। जैसे आजकल खादी का चलन बहुत अधिक बढ़ गया है। खादी को पहले आजादी के समय से ही जोड़ा जाता था फिर नेता लोग ही खादी के कुर्ते पहने दिखते थे। लेकिन अब खादी केवल खद्दर में ही नहीं बल्कि सूती, मसलिन, सिल्क के रंगबिरंगे डिजाइन में भी आने लगी है। खादी बुजुर्गों का परिधान हुआ करता था लेकिन अब ये युवा की पसंद बना हुआ है। हर मौसम में खादी को पसंद किया जाता है क्योंकि ये गर्मी में ठण्डा और सर्दी में गर्म रहता है।
खादी साड़ी
रेग्युलर वेयर के लिए प्लेन खादी साड़ी खरीदी जा सकती है। वैसे दो शेड्स की साड़ी भी खूब पसंद की जाती है। खास मौकों के लिए गोल्डन बॉर्डर वाली जरदोजी एंब्रॉयडरी वाली साड़ी पहनें। प्रिंट्स में इन दिनों ब्लॉक प्रिंट की धूम है। स्टाइलिश लुक के लिए खादी के साथ शर्ट ब्लाउज ट्राई करें।
विदेशों तक में पहचान बनाई है खादी ने
खादी आज देश की सरहदों को पार करके सुदूर परदेस में जा पहुंची है। इस वस्त्र ने दुनिया-भर में अपनी पहचान बनाई और सराही भी गई। अगर हम ऐसा कहें कि खादी को हमारे देश में भी लोकप्रिय बनाने में दूसरे देशों का हाथ है तो गलत नहीं होगा। वैसे भी हम हर किसी चीज़ पर विदेशी ठप्पा चाहते हैं। लेकिन जब से खादी का गुणगान विदेशियों ने करना शुरू किया हर बात ही बदल गई।
खादी के साथ मिक्स होने वाला फैब्रिक
सूती खादी, कॉटन सिल्क, मसलिन आदि में लड़कों के लिए लम्बे व शॉर्ट कुर्ते व धोती उपलब्ध है। वहीं लड़कियों के लिए टॉप, शॉर्ट कुर्ते, कुर्ता-सलवार, साड़ी, सूट मैटीरियल खादी ग्रामोद्योग में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। खादी को सिल्क, वूल और कॉटन के साथ मिक्स किया जा रहा है। सिल्क और खादी के वस्त्रों को 50-50 प्रतिशत के अनुपात से बनाया जाता है। यह फैब्रिक महंगा है, लेकिन राजैसी लुक देता है। इसमें सलवार-कमीज़, कुर्ता-पाजामा, साड़ी, जैकेट आदि परिधान मिल जाएंगे।
खादी डेनिम
गर्मी से बचने के लिए जींस के बजाय खादी डेनिम पहन सकती हैं। इसके साथ ऑफ शोल्डर टॉप, टी-शर्ट, शॉर्ट कुर्ती पहनी जा सकती है। फॉर्मल लुक के लिए ऑफिस में खादी से बने ट्राउजर को भी अपने वॉर्डरोब में खास जगह दे सकते हैं। डेनिम की तरह खादी के ट्राउजर भी इन दिनों खूब नजर आ रहे हैं।
सभी के लिए एक परफेक्ट च्वाइस है खादी कुर्ता
आप महिला हो या पुरुष खादी कुर्ता सभी के लिए एक सही ऑप्शन है। पहले ज़रूर खादी कुर्ता नेता की पहचान हुआ करता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब तो कोई भी खादी कुर्ता पहन या खरीद सकता है। खासकर गर्मी के दिनों में तो खादी कुर्ता आपको काफी राहत भी देगा।
Tags:    

Similar News