Janmashtami 2024 Bhog Recipes: इस जन्माष्टमी बाल गोपाल को लगाएं पंचामृत का भोग

Update: 2024-08-23 01:05 GMT
Janmashtami 2024 Bhog Recipes: मंदिरों से लेकर घरों तक में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान तरह-तरह की झांकियां सजाई जाती है और भगवान श्री कृष्ण को 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाता है।
अगर आप भी श्री कृष्ण को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहते हैं तो पंचामृत सबसे अहम चीज है। बहुत सी जगह पर पंचामृत से ही बाल गोपाल को स्नान भी कराया जाता है तो चलिए आपको भी पंचामृत बनाने की सही विधि बताते हैं। ताकि आप लड्डू गोपाल को इसका भोग लगा सके।
पंचामृत बनाने का सामान Items to make Panchamrit
दूध - 1 कप
दही - 2 बड़े चम्मच
देसी घी - 1 बड़ा चम्मच
शहद - 1 बड़ा चम्मच
चीनी - 1 बड़ा चम्मच
सामग्री Ingredients
तुलसी के पत्ते - 2-3 पत्ते
केसर - 1-2 धागे
कटे हुए मेवे - काजू, बादाम, चिरौंजी
बनाने की विधि Method of making
पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन में 1 कप दूध डालें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच ताजा दही मिलाएं और अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें।
घी को दूध और दही के साथ अच्छे से मिक्स कर लें। इसे सही से चलाते हुए अब 1 बड़ा चम्मच शहद डालें और इसे भी अच्छी तरह मिलाएं। सबसे आखिर में बर्तन में 1 बड़ा चम्मच चीनी डालें और इसे घोल लें। वैसे तो पारंपरिक रूप से पंचामृत तैयार है। लेकिन अगर आप इसे सजाना चाहते हैं तो अब इसे सजाने की बारी आती है।पंचामृत को सजाने के लिए अगर आप चाहें तो 2-3 तुलसी के पत्ते पंचामृत में डाल सकते हैं। यह पंचामृत को और अधिक पवित्र बनाता है। इसके साथ ही ऊपर से केसर के धागे या कटे हुए मेवे डाल सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->