इस तरह घर पर ही बनाए टेस्टी 'फ्रूट क्रीम', मिलता है बेहतरीन स्वाद

आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

Update: 2023-05-29 11:42 GMT
इस सुहाने मौसम में सभी बेहतरीन स्वाद का मजा लेना चाहते है और इसके लिए वे अधिकतर तेल से तले व्यंजन की ख्वाहिश रखते हैं जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बेहतरीन स्वाद से भरपूर टेस्टी 'फ्रूट क्रीम' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह अपने स्वाद से मुंह का जायका बेहतरीन बनाती हैं और फ्रूट्स की वजह से फायदेमंद भी होती हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
हैवी क्रीम - 400 ग्राम
पाउडर चीनी - 70 ग्राम
इलायची पाउडर - 1 चम्मच
केला - 1
सेब - 1
पका आम - 1
अंगूर - 100 ग्राम
काजू - 6 से 7
बादाम - 6 से 7
किशमिश - 2 टेबलस्पून
बनाने की विधि
- सबसे पहले क्रीम में चीनी डालकर उसे इतना फैंटे कि चीनी पूरी तरह से घुल जाए।
- आप चाहें तो क्रीम हैंड ब्लेंडर के साथ भी फेंट सकते हैं।
- ध्यान रखें क्रीम से मक्खन नहीं निकलना चाहिए।
- केले, सेब, आम और अंगूरों को छोटे टुकड़ों में काटकर बाउल में रख लीजिए।
- बादाम और काजू को भी छोटा-छोटा काट लीजिए।
- अगर आप रंग और खुशबू पसंद करते हैं तो क्रीम के मिश्रण में 2 टेबलस्पून रूआफ्जा डाल कर मिला लीजिए।
- कटे हुए सभी फ्रूट्स और ड्राइ फ्रूट्स क्रीम में डालकर 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- आपकी फ्रूट क्रीम बनकर तैयार है इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->