दिखना है स्टाइलिश तो इन आउटफिट के साथ पहनें पर्ल ज्वेलरी

साथ पहनें पर्ल ज्वेलरी

Update: 2023-08-25 10:05 GMT
जब भी ज्वेलरी की बात आती है तो इन्हें ट्राई करने के लिए महिलाएं हमेशा रेडी रहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम चाहते हैं कि जो भी हम स्टाइल करें उसमें खूबसूरत नजर आएं। इसके लिए अलग-अलग ज्वेलरी शॉपिंग भी हम करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एक जैसी ज्वेलरी पहनकर हम बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप पर्ल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। ये दिखने में काफी रॉयल लगती है साथ ही इसमें आपको अलग-अलग ऑप्शन मिल जाते हैं।
पर्ल ज्वेलरी सेट 
अगर आपको ज्वेलरी डिजाइन में कुछ नया ट्राई करने का मन है तो ऐसे में आप पर्ल ज्वेलरी सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। जैसे- लेयर पर्ल ज्वेलरी, सिंगल लेयर पर्ल ज्वेलरी और हैवी पर्ल ज्वेलरी सेट। इन्हें आप अलग-अलग तरह के आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके सेट इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेस के साथ अच्छे लगते हैं। मार्केट में इस तरीके के डिजाइन आपको 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएंगे।
 इन ज्वेलरी के साथ आप सिंपल लुक क्रिएट करें।
पर्ल इयररिंग्स
मार्केट नें आपको कई सारे इयररिंग्स के डिजाइन मिल जाएंगे। जिन्हें आप आउटफिट के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको लॉन्ग लेयर वाले इयररिंग्स (ऑफिस वियर के लिए इयररिंग्स) और स्टड वाले इयररिंग मिल जाएंगे। जिन्हें आप स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग कलर भी मिल जाएंगे। इस तरीके के डिजाइन वाले इयररिंग्स को आप किसी भी आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। ये दिखने में काफी क्लासी लगते हैं और स्टाइल करने में भी इजी होते हैं।
पर्ल ब्रेसलेट
अगर आपको हाथों में अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज पहनना पसंद है तो इसके लिए आप पर्ल ब्रेसलेट (ब्रेसलेट डिजाइन) के अलग-अलग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। इसमें आपको लेयर वाले ब्रेसलेट और सिंगल ब्रेसलेट डिजाइन भी मिलेंगे। जिन्हें आप मार्केट से खरीद सकती हैं। इसमें आपको डिजाइन के साथ-साथ अलग-अलग कलर भी मिलेंगे।
इस तरीके से आप पर्ल डिजाइन वाले ज्वेलरी को स्टाइल करके अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। ये दिखने में भी अच्छी लगती है साथ ही स्टाइल करने के बाद रॉयल लगती हैं। आप इन्हें मार्केट से जाकर भी खरीद सकती हैं और ऑनलाइन भी आपको ये ज्वेलरी मिल जाएगी।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Tags:    

Similar News

-->