बालों में चाहिए गहरा लाल रंग तो ऐसे करें मेहँदी का इस्तेमाल

बालों में हिना तो सब लगाते हैं, लेकिन कभी –कभी हिना का रंग बालों में अच्छे से चड़ता नहीं हैं। यदि आप भी इस समस्या से परेशान है

Update: 2022-06-04 08:25 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बालों में हिना तो सब लगाते हैं, लेकिन कभी –कभी हिना का रंग बालों में अच्छे से चड़ता नहीं हैं। यदि आप भी इस समस्या से परेशान है, तो हम आपके लिए लेकर आए है। हिना के कुछ ख़ास प्रयोग, जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों में गहरा रंग ला सकती है। हिना लगाते समय यदि आप इस ख़ास टिप्स को अपनाती है, तो आपके बालों में रंग और भी गहरा चढ़ेगा।

चुकंदर और हिना का प्रयोग
सामग्री
हिना – 300 ग्राम
चुकंदर का जूस – एक कप
पानी – एक कप
लोहे की कढ़ाही
विधि
अपने बालों में गहरा लाल रंग लाने के लिए आपको सबसे पहले लोहे की कड़ाही में हिना लेनी है। उसके बाद इसमें चुकन्दर का रस डालना हैं। अब इसमें पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है। अब इस पेस्ट को 2 से 3 घंटे के लिए रख दें। अब इसे अपने बालों में 7-8 घंटे तक लगा रहने दें। उसके बाद अपने बालों को धो लें। ऐसा करने से आपके बालों पर गहरा लाल रंग चढ़ जाएगा।
कत्था और हिना का प्रयोग
हम उस कत्थे की बात कर रहे हैं जो आमतौर पर पान में इस्तेमाल किया जाता है।
सामग्री
हिना – 300 ग्राम
कत्था पाउडर – 4 चम्मच
लौंग का तेल – 7 -8 बूंद
नींबू का रस – 5 से 6 चम्मच
लोहे की कड़ाही
विधि
सबसे पहले लोहे की कढ़ाही लें। अब इसमें हिना, कत्था पाउडर, लौंग का तेल और हल्का गुनगुना पानी डालकर मिला लें। इसे 4 से 5 घंटे के लिए छोड़ दें। अब लगाने से पहले इसमें नींबू के रस को मिलाए। फिर अपने बालों पर अच्छे से लगाए। अब इस हिना को अपने बालों में 5 से 6 घंटे के लिए लगा रहने दें। आपके बालों पर गहरा रंग चढ़ जाएगा।
गुड़हल और हिना का प्रयोग
गुडहल के फूलों का इस्तेमाल सिर्फ बालों को पोषण देने के लिए ही नहीं बल्कि बालों में रंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
सामग्री
Lemon Water, Henna, Hibiscus Water
हिना – 300 ग्राम
गुड़हल के फूल का पानी – एक कप
नींबू का रस – एक कप
विधि
सबसे पहले गुड़हल का पानी तैयार करें। उसे तैयार करने के लिए गुड़हल के 8 से 10 फूलों को ले। उन्हें अच्छे से साफ कर लें। अब स्टील के बर्तन में पानी ले। इसमें गुडहल के फूलों को डाल दें। अब इसे गैस पर रखकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक उबाल लें। उबलने के बाद पानी ठंडा होने के लिए रख दें। फूलों को पानी में मसलकर छान ले।
अब एक कटोरे में हिना लें। उसमें गुड़हल का तैयार किया हुआ पानी और नींबू का रस डाल दें। सब को मिलाकर अच्छा मिश्रण तैयार कर लें। अब इस हिना के पेस्ट को 3 से 4 घंटे लिए रख दें। उसके बाद इसे बालों में लगाए। इस पेस्ट को बालों में 6 से 7 घंटे के लिए लगा रहने दें। सादे पानी से बालों को साफ कर लें।
विशेष टिप
हिना को बालो में लगाने से पहले बालों को शेम्पू से साफ़ करके सुखा कर, फिर बालों में हिना को लगाए। 6 से 7 घंटे हिना लगी रहने के बाद, इसे सादे पानी से धो कर सिर्फ बालों में सिर्फ कंडिशनर लगा लें। बालों को फिर से धो लें। जब बाल अच्छे से सूख जाए, तो रात में बालों में तेल डालकर अच्छे से मालिश कर लें। अब दूसरे दिन बालों को शेम्पू से साफ़ कर लें। इस तरीके से लगाई गई हिना का रंग बालों में लम्बे समय तक टिकता है
Tags:    

Similar News

-->