नाइट पार्टी है सटल मेकअप लुक तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

Update: 2024-05-23 14:32 GMT
लाइफस्टाइल: नाइट पार्टी में दिखाना है सटल मेकअप लुक तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो अगर आप भी नाइट पार्टी में जा रहे हैं और सटल मेकअप लुक करना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें इसके जरिए आपका चेहरा फ्लालेस बन सकता है।
मेकअप करना लगभग सभी लोगों को पसंद होता है। ऐसे में आज के समय में देखा जाए तो बहुत सारी वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिल जाती हैं। आए दिन रोज ट्रेंड भी बदलता रहता है। ब्यूटी ट्रेंड्स की बात की जाए तो यह समय के साथ बदलते ही रहते हैं। आज के समय में सटल मेकअप लुक सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस तरह का लुक हर कोई करना पसंद करता है।
इस तरह के लुक में आप अपने आप को खूबसूरत बना सकते हैं। ज्यादातर सटल मेकअप लुक का इस्तेमाल नाइट पार्टी के लिए किया जाता है। अगर आप भी नाइट पार्टी में जा रहे हैं और सटल मेकअप लुक करना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें इसके जरिए आपका चेहरा फ्लालेस बन सकता है।
अपनी स्किन को बनाए ग्लोइंग
किसी भी तरह का मेकअप करने से पहले स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है, नहीं तो मेकअप के प्रोडक्ट हमारे चेहरे को डैमेज कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप नाइट पार्टी के लिए तैयार हो रहे हैं और सटल मेकअप लुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप ड्यूई प्राइमर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद आप मेकअप फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेकअप फाउंडेशन में लिक्विड हाइलाइटर मिक्स करें और इन दोनों को एक साथ अप्लाई करें लेकिन अगर आप चाहते हैं मॉइश्चराइजर को मेकअप फाउंडेशन के साथ मिक्स करना तो ऐसा भी किया जा सकता है इसके जरिए भी आपका लुक परफेक्ट बनता है।
किस तरह करें आई मेकअप
नाइट पार्टी लुक के लिए अगर आप तैयार हो रहे हैं तो इसके लिए ग्लिटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका आई लुक बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। सटल लुक के लिए आप शिमर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह भी बहुत ज्यादा खूबसूरत लगता है। इसके लिए आप बारीक पार्टिकल्स वाले शिमर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वही अगर कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इसके लिए आप शैम्पेन गोल्डन जैसे लाइट और वार्म टोन के लिए शिमर कलर आईशैडो का इस्तेमाल कर सकते हैं यह दोनों ही खूबसूरत लगते हैं।
इस तरह करेंलिपस्टिक अप्लाई
अधिकतर देखा जाए तो नाइट मेकअप लुक के लिए हम डार्क और बोल्ड कलर का चुनाव करते हैं क्योंकि इस तरह की लिपस्टिक खूबसूरत लगती है। अगर आप सटल मेकअप लुक क्रिएट करना चाहते हैं तो इसके लिए आप न्यूड शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको ब्राउन या पिक पलेट में कई लिपस्टिक जैसे शेड मिल जाते हैं। ड्यूई लुक के लिए आप होठों पर ब्लॉक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं इसके जरिए भी आपका लुक पर्फेक्ट बन जाता है। इस तरीके से अगर आप नाइट मेकअप लुक को क्रिएट करते हैं तो एकदम परफेक्ट लुक पा सकते हैं। आज के समय के हिसाब से देखा जाए तो सटल मेकअप लुक सभी लोगों को बहुत पसंद होता है इसीलिए आप भी इन टिप्स को फॉलो करके सेटल मेकअप लुक ट्राई कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News