कुछ चटपटा खाने का हो मन तो ट्राय करें ये मसाला बिस्किट्स, जानें विधि

Update: 2022-05-15 14:22 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 

सामग्री :
मैदा- 2 कप, मक्खन पिघला हुआ- 1/3 कप, चीनी- 4 टीस्पून, नमक- स्वादानुसार, हरी मिर्च बारीक कटी- 5-6, धनिया पत्ती बारीक कटी हुई- 3 टेबलस्पून, कुछ करी पत्ते, दही- 2-3 टेबलस्पून
विधि :
- सबसे पहले चीनी को पीसकर उसका पाउडर बनाकर रख लें।
- अब मक्खन में चीनी मिलाकर उसे अच्छी तरह फेटें। साथ ही दही भी डाल दें।
- इसके बाद इसमें मैदा, कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ती, करी पत्ता, नमक मिलाकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाएं।
- फेंटते हुए आप नोटिस करेंगे कि बैटर दाने जैसा नजर आने लगेगा। इसी वक्त आपको बची हुई दही डालना है और इसकी सॉफ्ट आटा गूंथना है।
- इस आटे को 10 से 15 मिनट ढककर सेट होने के लिए रख दे।
- तब तक अवन को 160 डिग्री पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट होने के लिए रख दें।
- इसके बाद मैदे वाले मिक्सचर से छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं। परफेक्ट शेप के लिए आप रोलिंग पिन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- अब कुकीज़ कटर की मदद से इन्हें और बेहतर शेप दें।
- बेकिंग शीट को मक्खन से अच्छी तरह ग्रीस कर लें। इस पर ये कुकीज़ रखें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर। 8 से 10 मिनट तक इन कुकीज़ को बेक करें या जब तक इनका कलर सुनहरा न हो जाए तब तक।
- अवन से निकालकर हल्का ठंडा होने दें। फिर सर्व करें।
- बाकी कुकीज़ को आप एयर टाइट डिब्बे में बंद कर कई हफ्तों तक एंजॉय कर सकते हैं।


Tags:    

Similar News

-->