बारिश के मौसम में अगर आपका मन कुछ चटपटा खाने को कर रहा है, तो आप भारत के इन अलग-अलग शहरों के स्ट्रीट फूड का स्वाद चख सकते हैं

Update: 2023-07-10 15:08 GMT
लाइफस्टाइल: भारत की अलग-अलग जगहों पर खाने की तरह-तरह की वैरायटी मिलती हैं। अगर आप मानसून में स्ट्रीट फूड खाना चाहते हैं तो भारत की इन जगहों पर जाकर कुछ टेस्टी चीजों को खा सकते हैं। भारत की इन जगहों पर एंजॉय कर सकते हैं स्ट्रीट फूड, बारिश के मौसम में खाकर आएगा मजा स्ट्रीट फूड की बात आते ही भारत की अलग अलग जगहों के नाम याद आने लगते हैं। भारत के अलग-अलग शहरों में टेस्टी स्ट्रीट फूड मिलता है। बारिश के मौसम में अगर आपका मन कुछ चटपटा खाने को कर रहा है, तो आप भारत के इन अलग-अलग शहरों के स्ट्रीट फूड का स्वाद चख सकते हैं। पुरानी दिल्ली की हलचल भरी सड़कों पर मिलने वाले टेस्टी खाने का स्वाद लाजवाब होता है। अलग-अलग तरह के परांठे, गोलगप्पे, रसदार जलेबी और मुंह में घुल जाने वाले कबाब यहां की सबसे फेमस डिशेज में से एक है। दिल्ली के स्ट्रीट फूड का स्वाद आप लाजपत नगर में भी चख सकते हैं।
स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने के लिए आप इंदौर के सराफा बाजार जरूर जाएं। इंदौर की दशकों पुरानी सड़कों पर श्रीखंड के साथ तले हुए मालपुआ, किंग साइज जलेबा और हापुस आइसक्रीम का आनंद लें। इसके अलवा यहां के तीखे स्ट्रीट फूड भी लाजवाब लगते हैं। अमृतसर में सड़क के किनारे मिलने वाले टेस्टी स्ट्रीट फूड का स्वाद जरूर चखें। नॉन वेज खाने वालों के लिए यहां पर तरह-तरह की डिशेज मिलती हैं। इसके अलावा अमृतसरी कुल्चे, मक्के की रोटी और सरसों दा साग यहां के मुख्य आकर्षणों में से एक हैं। अग्रह: प्रमुख व्यक्तित्वों का आह्वान - आज़माएँ शिलाजीत जब भारत में टेस्टी स्ट्रीट फूड की बात आती है, तो कोलकाता के कुछ बेहतरीन स्ट्रीट फूड का स्वाद आपको जरूर चखना चाहिए। काठी रोल और तीखी झालमुरी से लेकर रोशोगुल्ला और सोंदेश जैसी रसीली बंगाली मिठाइयों तक, कोलकाता में भी आपको टेस्टी खाना मिलेगा।
Tags:    

Similar News

-->