गर्मियों में एक्ने से हैं परेशान तो ट्राई करें ये होम फेसपैक

गर्मियों के मौसम में महिला और पुरुष दोनों ही एक्ने और मुंहासे से परेशान रहते हैं। एक्ने और मुंहासे चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं।

Update: 2022-06-10 05:09 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों के मौसम में महिला और पुरुष दोनों ही एक्ने और मुंहासे से परेशान रहते हैं। एक्ने और मुंहासे चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं। जिसकी वजह से चेहरा काफी खराब दिखने लगता है। इन एक्ने की समस्या को सुलझाने के लिए कुछ साधारण से फेस पैक काफी मदद कर सकते हैं। जिन्हें आप घर में आसानी से तैयार कर लगा सकते हैं। इससे ना केवल त्वचा के दाग-धब्बे दूर होंगे बल्कि नए निकलने वाले एक्ने से भी छुटकारा मिल जाएगा। तो चलिए जानें कौन से हैं वो फेसपैक।

एलोवेरा और नींबू का रस
एलोवेरा त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा में कांति आती है। अगर चेहरे पर एक्ने और मुंहासे निकल रहे हैं। तो एलोवेरा जेल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। फिर कुछ देर के लिए इन्हें छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो दें। साधारण सा ये नुस्खा त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा।
चेहरे पर निकलने वाले एक्ने और मुंहासों से परेशान हो गए हैं तो इस फेसपैक को लगाकर आजमाएं। अंडे के सफेद वाले भाग में एस्ट्रिजेंट प्रॉपर्टीज होती है। जो चेहरे के ऑयल को कंट्रोल करने में मदद करती है। फेस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच बादाम मिल्क में अंडे के सफेद भाग को मिलाएं। फिर इसमे नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर करीब 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। सप्ताह में करीब दो से तीन बार इस फेसपैक को लगाने से चेहरे पर फर्क नजर आना शुरू हो जाता है।
एप्पल साइडर विनेगर से बने पैक से भी चेहरे के मुंहासों को कम करने में मदद मिलती है। फेसपैक को बनाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर के दो चम्मच, ग्रीन टी, चीनी और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
चेहरे पर इन कुछ साधारण से घरेलू फेसपैक को लगान से एक्ने और मुंहासे की समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
Tags:    

Similar News