आप खाने पीने के शौक़ीन है,तो इन स्ट्रीट फूड का जरूर मजा लें

Update: 2024-05-18 02:21 GMT

मुंबई का नाम आते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले वहां की नाइट लाइफ और घूमने-फिरने की जगहों के बारे में ध्यान आता है। ये शहर बॉलीवुड के सितारे और अपने टेस्टी स्ट्रीट फूड के लिए खूब फेमस है। यहां के हर कोने में आपको फूड स्टॉल देखने को मिलेंगे। यहां के स्ट्रीट फूड की तारीफ हर तरफ होती है। अगर आप भी हाल फिलहाल मुंबई घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहां के फेमस स्ट्रीट फूड का स्वाद जरूर चखें। यहां देखिए मुंबई के फेमस स्ट्रीट फूड-

पाव भाजी- यह मुंबई में सबसे सबसे ज्यादा खाई जाने वाले स्ट्रीट फूड में से एक है। मसालों के साथ मसली हुई सब्जियों की गाढ़ी करी को मक्खन लगे बन के साथ सर्व किया जाता है। इस करी के ऊपर आमतौर पर मक्खन का एक टुकड़ा डाला जाता है, और प्याज-चटनी के साथ सर्व करते हैं। इस डिश को कई तरह से तैयार करते हैं, जैसे पनीर पाव भाजी, चीज पाव भाजी और मशरूम पाव भाजी वगैराह। मुंबई में इसका स्वाद जरूर चखें।

पानी पूरी- पानी पुरी एक ऐसा स्ट्रीट स्नैक है, जो आपको मुंबई की हर गली-नुक्कड़ पर मिल जाएगा। छोटी कुरकुरी पूरियों को रगड़ा (सफेद मटर) की स्टफिंग और इमली पानी के साथ सर्व करते हैं। इसका तीखा स्वाद लाजवाब लगता है।

वडा पाव- शहर में सबसे आसानी से मिलने वाले स्ट्रीट स्नैक्स में से एक, वड़ा पाव एक तरह का बर्गर होता है। इसमें आलू को बेसन में लपेट कर तला जाता है और फिर इसे बन के बीच में रखकर दिया जाता है। इसके साथ परोसी गई तली हुई मिर्च खाकर मजा आ जाएगा। 

Tags:    

Similar News