कैसे बनाएं उड़द की दाल, जानें मजेदार रेसिपी
रोज के खाने में वहीं दाल और सब्जी खाकर बोर हो गए हैं। तो इस बार लंच में उड़द की दाल को इस विधि से बनाकर तैयार करें।
कैसे बनाएं उड़द की दाल, जानें मजेदार रेसिपी
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रोज के खाने में वहीं दाल और सब्जी खाकर बोर हो गए हैं। तो इस बार लंच में उड़द की दाल को इस विधि से बनाकर तैयार करें। वैसे तो दाल की कई सारी वैराइटी होती है। जिन्हें अलग-अलग तरीके से बनाकर रोज के खाने का जायका आसानी से बढ़ाया जा सकता है। वहीं इसमे ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं होती। तो चलिए जानें कि उड़द की दाल को कैसे अलग तरह से बनाकर जायका बढ़ाया जा सकता है। उड़द की इस तरह से बनी दाल को दाल पख्तूनी कहते हैं। तो चलिए जानें क्या है इसकी रेसिपी।
उड़द की दाल बनाने की सामग्री
साबुत छिलके वाली उड़द की दाल सौ ग्राम, चार से पांच टमाटरों की प्यूरी, फ्रेश क्रीम एक कप, लाल मिर्च पाउडर, लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट एक चम्मच, जीरा पाउडर, गरम मसाला एक चम्मच, हरी धनिया बारीक कटी हुई, बटर, नमक स्वादानुसार।
दाल पख्तूनी बनाने की विधि
उड़द की दाल बनाने के लिए इसे सबसे पहले अच्छे से साफ कर छह से आठ घंटे के लिए भिगोकर पानी में रख दें। जब दाल पूरी तरह से फूल जाए तो इसे निकाल कर बर्तन में रख लें। एक बार पानी से और धो लें। प्रेशर कूकर में दाल डालें। साथ में स्वादानुसार नमक और पानी की मात्रा पकने के लायक दाल के डालकर उबाल लें।
जब कूकर की सीटी खुल जाए तो इसे किनारे रख लें। अब किसी कड़ाही में मक्खन डालकर पिघलाएं। जब मक्खन गर्म हो जाए तो इसमे लहसुन का पेस्ट और अदरक का पेस्ट डाल दें। अच्छी तरह से इन दोनों पेस्ट को भून लें। जब ये दोनों भुन जाएं तो टमाटर की प्यूरी डाल दें। टमाटर की प्यूरी को पकने में दो से तीन मिनट लगेंगे। पकने के बाद प्यूरी बटर को किनारे की तरफ से छोड़ देगी। जब टमाटर की प्यूरी पक जाए तो इसमे उबली हुई उड़द की दाल डाल दें।
उड़द की दाल अगर गाढ़ी लग रही है तो आप इसमे एक कप पानी और डाल दें। इसे अच्छी तरह से मिला दें और चार से पांच मिनट के लिए पकने दें। इसके बाद इस दाल में जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर उबाल दें। इसके बाद गरम मसाला डालकर चलाएं और गैस को बंद कर दें। सबसे आखिर में फ्रेश क्रीम और कटी हुई हरी धनिया डालकर ढंक दें। तैयार है उड़द की स्वादिष्ट दाल। इसे आप रोटी. पराठा और चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।