कैसे बनाएं स्वादिष्ट गन्ने का रस, जानें विधि

गर्मियों के मौसम में शरीर को तरोताजा रखने के लिए गन्ने का रस पिया जा सकता है।

Update: 2022-05-15 05:34 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों के मौसम में शरीर को तरोताजा रखने के लिए गन्ने का रस पिया जा सकता है। बाजार में तो आपने कई बार गन्ने का रस पिया होगा। ये आपको बड़े ही आसानी से गली-चौराहे पर मिल जाता है। जिसमे गन्ने को मशीन में डालकर रस निकाला जाता है। ऐसे में गन्ने के रस को घर में निकालना अजीब लग सकता है। लेकिन आज हम बताएंगे गन्ने के रस को घर में बनाने की आसान सी विधि। सबसे खास बात कि इसमे गन्ने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानें कैसे बनेगा स्वादिष्ट गन्ने का रस।

गन्ने के रस को बनाने का तरीका
बिना गन्ने के रस बनाने में के लिए गु़ड़ सबसे ज्यादा जरूरी सामग्री। क्योंकि गुड़ गन्ने के रस को ही पकाकर बनाया जाता है। इसलिए गुड़ को ही गन्ने का रस बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले गुड़ को पानी में भिगोकर रख दें। जब गुड़ पूरा पिघल जाए तो इस गुड़ और पानी को छान लें। जिससे कि गुड़ में पड़ी गंदगी वगैरह छन जाए। अब मिक्सर में पुदीने की पत्तियों, काला नमक और नींबू के रस को डालकर पुदीने की पत्तियों को पीस लें।
फिर इस पुदीने की पत्तियों के मिश्रण में छने हुए गुड़ के मिश्रण को भी मिला दें। फिर मिक्सर में डालकर एक बार फिर से चलाएं। जिससे कि सारी चीजें अच्छी तरह से मिल जाएं। मिक्सर से निकाल कर इस गुड़ और पुदीने की पत्तियों के मिक्सचर को आवश्यकतानुसार पानी डालकर पतला कर लें। फिर इसे छान लें। बर्फ के टुकड़े डालकर इसे ठंडा कर लें।
गिलास में पलटें और पुदीने की पत्तियों और नींबू की स्लाइस को गिलास के कोने पर लगाकर सजाएं। बस तैयार है ठंडा-ठंडा गन्ने का शरबत। इसे पिएं और गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाएं। तपती गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने का ये देसी नुस्खा बड़े काम का है।
Tags:    

Similar News