जनता से रिश्ता बेवङेस्क | छोले खाने में काफी टेस्टी लगते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को बाहर के छोले काफी पसंद होते हैं। ऐसे में आज हम आपको छोले बनाने की बहुत ही टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

पिंडी छोले (पानी में भिगोए हुए) - 250 ग्राम

टमाटर - 3

प्याज - 2

अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच

तेजपत्ता - 2

बेकिंग सोडा - 1/2 चम्मच

छोले मसाला - 2 बड़ा चम्मच

धनिया पाउडर - 1 चम्मच

अनार दाना - 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच

हल्दी - 1/2 चम्मच

नमक - 1/2 चम्मच

तेल - 3-4 बड़ा चम्मच

बड़ी इलायची - 1

लौंग - 5-6

रोस्टेड कसूरी मेथी - 1 बड़ा चम्मच

दालचीनी - 1 बड़ा टुकड़ा

सोडा - 1/2 चम्मच

तड़के के लिए

हींग - चुटकीभर

हरी मिर्च - 2-3

घी - 1 बड़ा चम्मच

अदरक - एक इंच टुकड़ा (पतली स्लाइस में कटा हुआ)

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज और टमाटर का पेस्ट तैयार कर लें।

- फिर इसके बाद मीडियम गैस पर कूकर में तेल डालकर गर्म करके इसमें प्याज का पेस्ट डालकर अच्छी तरह चलाते हुए पका लें।

- फिर 7-8 मिनट बाद प्याज में बड़ी इलायची, लौंग और दालचीनी डालकर फिर से चलाते हुए भून लें।

- जब प्याज का पेस्ट हल्का सुनहरा होने लगे तो इसमें आधी कड़छी पानी डालें और इसे 2-3 मिनट तक भून लें।

- इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें।

- फिर जब प्याज के पेस्ट अच्छी से खुशबू आने लगे तो इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर चलाते हुए पका लें।

- टमाटर का पेस्ट जब तेल छोड़ने लगे तो इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए पका लें।

- अब 4-5 मिनट और पकाने के बाद इसमें पिसे मसाले डाल दें।

- फिर 2-3 मिनट पकाने के बाद इसमें छोले डालें और इस बात का ध्यान रखें कि पानी ज्यादा न हो।

- प्रेशर कूकर को आंच से उतार कर रख दें.

- फिर एक छोटे से बर्तन में एक कप पानी डालकर उबाल लें।

- जब इसमें अच्छी तरह उबाल आ जाए तो 2 छोटे चम्मच चायपत्ती डाल दें।

- चायपत्ती में उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें।

- फिर सके बाद कूकर को फिर से आंच पर रखें और इसमें चायपत्ती वाला पानी छानकर डाल दें।

- फिर इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें और प्रेशर कूकर का ढक्कन लगाकर 6-7 सीटी लगाकर छोलों को पकाएं।

- फिर गैस बंद कर दें और प्रेशर खत्म हो जाने दें।

- गैस निकल जाने के बाद इसमें रोस्टेड कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

- तड़का लगाने के लिए आप एक पैन में घी गर्म करके इसमें हींग, हरी मिर्च और अदरक डालकर तड़काएं और इसे छोले पर डाल दें।

- आपके पिंडी छोले तैयार हैं।

Tags: