Hot chocolate नोट करें आसान रेसिपी

Update: 2025-07-26 13:28 GMT
Hot chocolate रेसिपी: बच्चों को चॉकलेट बहुत पसंद होती है. ऐसे में आप उन्हें हॉट चॉकलेट बनाकर संडे स्पेशल दे सकते हैं. यह न सिर्फ पीने में स्वादिष्ट है बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है. ऐसे में इस ड्रिंक को बनाने में आपका ज्यादा समय नहीं लगेगा. आइए हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं।
सामग्री:
दूध - 2,1/2 कप
चीनी - 2,1/2 बड़े चम्मच
मार्शमैलो - आवश्यकतानुसार
डार्क चॉकलेट - 150 ग्राम
वेनिला अर्क - 3/4 चम्मच
तरीका:
1. सबसे पहले एक सॉस पैन में मध्यम आंच पर दूध गर्म करें। - उबाल आने के बाद इसमें चीनी डालें और कुछ सेकेंड तक पकाएं.
2. डार्क चॉकलेट को एक बाउल में रखें और 30 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में पिघला लें। - जब चॉकलेट पूरी तरह पिघल जाए तो इसे बाहर निकाल लें.
3. अब उबले हुए दूध में पिघली हुई डार्क चॉकलेट डालकर अच्छे से फेंट लें। अंत में वेनिला अर्क डालें और एक मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
4. आपकी हॉट चॉकलेट तैयार है. - अब इसे मार्शमैलो से सजाएं और गर्मागर्म सर्व करें.
Tags:    

Similar News