Home Tips: घर पर ही बनाये मच्छर भगाने वाली रिफिल, जाने आसान तरीका

Update: 2024-07-22 14:32 GMT
Home Tips: गर्मी के बाद बारिश का मौसम आते ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों का खतरा बढ़ जाता है। वैसे तो मच्छर हर मौसम में ही परेशान करते हैं, लेकिन बरसात में बीमारियां ज्यादा फैलाते हैं। अक्सर लोग इन अनचाहे मेहमानों ने बचने के लिए लिक्विड मॉस्किटो मशीन का इस्तेमाल करते हैं, जो एक वक्त के बाद खाली हो जाती है।
अब बार-बार रिफिल खरीदने का झंझट हर किसी को परेशान करता है, दूसरी बात इसमें भरपूर मात्रा में 
Chemical 
भी होते हैं। जिकी वजह से कई बार इंसान को ही सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। ऐसे में सोचिए अगर आप कम खर्च में ही इसे घर बना सकें तो कितना अच्छा होगा। जरूरी बात कि इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें नेचरल होने से किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।\
सस्ते दाम पर बनाएं रिफिल
घर छोटा हो या बड़ा, खर्च तो खर्च होते हैं। अगर आप 3 बीएचके मकान में रह रहे हैं, तो हर कमरे को मिलाकर 4 लिक्विड मॉस्किटो मशीन का इस्तेमाल जरूरी होता है। अब इसे यूज करना न सिर्फ खर्चीला है, बल्कि इस लिक्विड को सूंघना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए हम आपको घर पर ही मात्र 15 से 20 रुपये में सुरक्षित और बेहतरीन लिक्विड मॉस्किटो रिफिल तैयार करना सिखा रहे हैं।
पहला तरीका
आपको सबसे एक खाली लिक्विड मॉस्किटो रिफिल की बोतल लेना होगी। अब इसमें 2 चम्मच नीम का तेल और कपूर के कुछ टुकड़े पीसकर मिला दीजिए। चाहें तो इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल भी मिक्स कर सकते हैं। सभी सामान को अच्छे से मिक्स करने के बा
दूसरा तरीका
इस तरकीब के लिए आपको तारपीन का तेल लेना होगा, साथ ही कपूर के टुकड़ों को पीस लें। इसके बाद Liquid Mosquito Refill की बोतल में इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए। अब मच्छर भगाने वाली मशीन में बोतल को लगा दें, इसकी मदद से न ही लंग्स को नुकसान होगा, और न ही जेब ढीली करनी पड़ेगी।
घर में अच्छी खुशबू आएगी
इन दोनों ही उपाय को करने से आपको नेचरल मच्छर भगाने वाली रिफिल मिल जाएगी, दूसरा कमरे में तारपीन और कपूर की खुशबू भी आएगी। इस तरह आप केमिकल से बचते हुए कम खर्च में मच्छर को घर से भगा सकते हैं। यह तरीके आसान होने के साथ ही किफायती भी हैं।
Tags:    

Similar News

c
-->