Home Remedy: घर पर इन 3 चीजो से बनाएं महंगे ब्रांड का परफ्यूम

Update: 2024-07-22 08:41 GMT
Home Remedy: लाइफ में खाली समय का इस्तेमाल कुछ अच्छा सीखने में करना चाहिए। ऐसे में सोचिए अगर आप खुद का परफ्यूम बनाना सीख जाएं तो इससे अच्छा क्या होगा। वैसे किसी भी व्यक्ति का परफ्यूम उसकी पहचान होती है, लोग खूशबू से ही पहचान लेते हैं कि कौन सा शख्स आ रहा है। ये तक याद रखते हैं कि कौन व्यक्ति कौन-सा परफ्यूम लगाता है।साफ तौर पर कहें तो परफ्यूम से इंसान की पर्सनालिटी का भी पता चलता है, इसलिए लोग इसका सिलेक्शन बहुत ही सोच
समझकर
करते हैं। अगर आप अपनी मन पसंद खुशबू का परफ्यूम बनाने का सोचते हैं तो यह बहुत मुश्किल काम नहीं है बल्कि आप आसान टिप्स को फॉलो करके घर पर ही परफ्यूम बना सकते हैं, तो चलिए बनाते हैं आपको ट्रिक।
इन सामान की होगी जरूरत
परफ्यूम बनाना है तो खुशबू के लिए आपको एसेंशियल ऑइल, इसमें मिलाने के लिए अल्कोहल और पानी की जरूरत होती है। बता दें कि एसेंशियल ऑइल तीन तरह के होते हैं। पहला टॉप नोट्स, यह सबसे पहले महसूस होते हैं और जल्दी उड़ जाते हैं। जैसे नींबू और बर्गमोट। दूसरा है 
Middle Notes
, जिन्हें हार्ट नोट्स भी कहते हैं, टॉप नोट्स के बाद आते हैं। ये परफ्यूम का मुख्य हिस्सा होते हैं और लंबे समय तक रहते हैं। जैसे लैवेंडर और गुलाब। बेस नोट्स सबसे आखिर में आते हैं और लंबे समय तक टिके रहते हैं, ये खुशबू में गहराई लाते हैं। जैसे वनीला, मस्क और चंदन।
इस तरह बनाएं परफ्यूम
परफ्यूम बनाने के लिए 30% टॉप नोट्स, 50% मिडिल नोट्स और 20% बेस नोट्स का Formula याद रखना है। सबसे पहले आप एसेंशियल ऑइल मिलाएं और अल्कोहल डालें, उसे कुछ समय के लिए रख दें, फिर पानी डालें। अब टेस्ट करें और जरूरत हो तो बदलाव करें, और फिर अपने परफ्यूम को बोतल में भर लें। ध्यान रहे कि अलग-अलग एसेंशियल ऑइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने से बिल्कुल भी न डरें, क्योंकि इससे आप अपनी खुशबू का परफ्यूम बनाएंगे।

Tags:    

Similar News

-->