रात के बजाय दिन में ज्यादा खतरनाक होता है दिल का दौरा

इसकी सब्‍जी कचरा नहीं इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है तरबूज का छिलका, फायदा पाने के ल‍िए खाएं इसकी सब्‍जी

Update: 2022-06-20 04:08 GMT

दिन के किसी भी समय किसी भी व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ सकता है। यह गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो किसी व्यक्ति की मौत का कारण भी बन सकता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि दिल का दौरा दिन के समय ज्यादा गंभीर हो सकता है। अध्ययन आगे कहता है कि रात के बजाय सुबह के समय दिल का दौरा ज्यादा खतरनाक होता है।

यह अध्ययन जरनल ट्रेंड इन इम्युनोलाॅजी में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन के दौरान शरीर के प्राकृतिक ताल और इम्युन रिस्पाॅन्स के बीच संबंध पर विश्लेषण किया। निष्कर्ष रात और शाम के समय में अलग अलग थे क्योंकि शरीर दोनों समय में अलग अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है। यह पूर्णतया प्रकाश, हार्मोन, मेटाबाॅलिज्म और अन्य शारीरिक प्रक्रियाओं पर निर्भर करता है। यह अध्ययन चूहों पर किया गया था। मनुष्य और चूहों के सफेद रक्त कोशिकाएं सर्केडियन के संबंध में समान लयबद्ध पैटर्न दिखाती है।
रिसर्च के खत्म होने के बाद अध्ययन इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि दिल का दौरा रात के बजाय दिन के समय ज्यादा आता है और यह गंभीर रूप में होता है।
दिल के दौरे के लक्षणों को जीवनशैली से जुड़ी कुछ सामान्य बदलावों से नियंत्रित कर सकते हैं। ध्यान रखें कि स्वस्थ दिल, दिल के दौरे की आशंका को कम कर देता है। हर व्यक्ति को इन छोटे छोटे टिप्स को जरूर मानना चाहिए ताकि हृदय स्वस्थ रहे। इसके साथ ही आपको दिल के दौरे से संबंधित लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए ताकि इसके पहले चरण पर ही आप स्वयं इसके लक्षणों से निपट सकें।
कचरा नहीं इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है तरबूज का छिलका, फायदा पाने के ल‍िए खाएं इसकी सब्‍जी कचरा नहीं इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है तरबूज का छिलका, फायदा पाने के ल‍िए खाएं इसकी सब्‍जी
हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने के निम्न तरीके हैं:
रोजाना कम से कम 20 मिनट के लिए एक्सरसाइज जरूर करें।
हृदय के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आहार खाएं।
योगा और मेडिटेशन की मदद से तनाव को संतुलित करें।
शराब और धूम्रपान ना करें।
नियमित बीपी चेक करते रहें।
कोलेस्ट्रोल स्तर को संतुलित रखें।


Tags:    

Similar News