Health Tips: जाने खरबूजे के बीज का इस्तेमाल के तरीके

Update: 2024-08-21 09:30 GMT
Health Tips स्वास्थ्य सुझाव: गर्मियों में रसीले और मीठे फल खाना हर किसी को पसंद होता है। आम से लेकर खरबूजा तक सभी को पसंद आता है। पर, क्या आप जानती हैं कि कई फलों के बीज भी उन फलों जितने ही सेहतमंद होते हैं। एक समय था, जब खरबूजे के बीजों को दादी-नानी इकट्ठा करके एक मिट्टी के बर्तन में रख देती थीं। फिर तीन-चार दिन बाद उसमें लिपटे गूृदे आदि को हटाकर साफ पानी से बीजों को धोकर हल्की धूप में सुखाया जाता था। फिर बीज को छीलकर सुखाकर डिब्बे में बंद कर
दिया
जाता था। व्रत-त्योहार में विशेष रूप से जन्माष्टमी के मौके पर इससे मींग पाक बनाया जाता था। पुराने जमाने से यह बात कही जाती रही है कि शरीर को इन बीजों के सेवन से ताकत मिलती है।
यह सच है कि खरबूजे के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। पर, आज के जमाने में Preoccupations  के बीच हर किसी के पास वक्त की कमी है। बीजों को धोना, सुखाना और छीलना हर किसी के बस की बात नहीं रही है। ऐसे में समय के अभाव के कारण हम इन्हें फेंक देते हैं और हम बहुत सारे स्वास्थ्य लाभों से दूर हो जाते हैं।
यह बीज पौधों से मिलने वाले प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो शरीर के ऊतकों के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक है। आहार विशेषज्ञों का भी मानना है कि खरबूजे के बीज खाने से कई बीमारियां दूर रहती हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
1) मैं खरबूजे के बीजों का इस्तेमाल तीन तरीके से करती हूं। पहला, ताजी बीजों का छिलके सहित इस्तेमाल। दूसरा, बीजों को छीलकर और उन्हें भूनकर क्योंकि भुने हुए बीजों को शरीर आसानी से पचा लेता है और तीसरा उनका पाउडर बनाकर।
2) सलाद हम सबके आहार का अहम हिस्सा है। आप सलाद में भी इन बीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ताजे-कटे सलाद के ऊपर खरबूजे के भुने हुए बीजों को को छिड़क दें। सलाद में पोषण की मात्रा बढ़ जाएगी। कचूंबर सलाद बनाते समय खरबूज के बीजों के पाउडर में नीबू का रस, नमक और काली मिर्च मिलाकर उसे बारीक कटे प्याज, खीरा और टमाटर के मिश्रण में मिलाएं। स्वाद बेहतरीन हो जाएगा।
3) खरबूजे के पाउडर को रायता, पुडिंग, स्मूदी, लस्सी और शेक आदि में भी डाला जा सकता है।
4) खरबूज के इन भुने हुए बीजों को आप सूप,स्टर फ्राई वेजिटेबल्स, होममेड पिज्जा, चीला, पनीर आदि के ऊपर गार्निशिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।
5) अकसर बच्चे बीज खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में कोई भी स्र्टंफग बनाएं, उसमें थोड़ा-सा बीजों का पाउडर मिला दें। स्वाद के साथ सेहत भी बरकरार रहेगी और बच्चों को पता भी नहीं चलेगा।
6) खरबूजे के भुने हुए बीजों को अन्य भुने हुए बीज अथवा भुनी मूंगफली या भुने काजू के साथ मिलाएं और काला नमक, काली मिर्च डालकर शाम की चाय के साथ सर्व करें।
7) चीनी की एक तार की चाशनी बनाएं और उसमें खरबूजे के बीज का पाउडर मिक्स कर दें। फिर थाली में जमा कर काट लें। कोई बता ही नहीं पाएगा कि यह खरबूजे के बीज की कतली है या काजू कतली।
सेहत पर असर
खरबूजे के बीजों में जिंक, पोटैशियम, मैगनीज, सोडियम, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और फाइबर आदि अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा जो लोग वीगन डाइट यानी पौधे आधारित डाइट लेते हैं, उनके लिए यह प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। खरबूजे के बीज से सेहत को और क्या-क्या होता है लाभ, आइए जानें:
इनको खाने से शरीर में जमा कफ खत्म होता है। इसके अलावा इंफेक्शन से भी बचाव होता है। इसमें विटामिन-सी भी पाया जाता है।
-यदि पाचन संबंधी समस्या है तो ऐसे में खरबूजे के बीज खाने से राहत मिलती है।
-जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या होती है, उन्हें अपनी Diet में नियमित रूप से इस बीज को शामिल करना चाहिए। नियमित रूप से एक चम्मच खरबूजे के बीज का पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेने से रक्तचाप कम होता है।
-इन बीजों में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों के लिए बहुत अच्छा होता है।
-यह ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखते हैं ।
-ध्यान रहे इन बीजों का सेवन प्रतिदिन एक या दो चम्मच से ज्यादा नहीं करना चाहिए।
Tags:    

Similar News

-->