Health Tips: जाने कौन से धातु के बर्तन में बनाना चाहिए चाय

Update: 2024-07-25 11:54 GMT
Health Tips हेल्थ टिप्स: सुबह की फ्रेश शुरूआत करने से लेकर दिनभर की थकान मिटाने तक के लिए, हम भारतीय चाय की चुस्की लेने का कोई बहाना नहीं छोड़ते हैं। बावजूद इसके ज्यादातर लोगों को चाय बनाने का सही तरीका मालूम नहीं होता है। जी हां, बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि चाय बनाने के लिए एलुमिनियम के बर्तनों की जगह अगर पीतल के बर्तन का यूज किया जाए तो स्वाद के साथ सेहत भी अच्छी बनी रहती है। Expert 
के अनुसार कुछ धातुओं से बने बर्तनों में पका भोजन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन बर्तनों में मौजूद पोषक तत्व पके हुए खाने के साथ सीधे शरीर में प्रवेश करते हैं, जो शरीर को सेहतमंद बनाते हैं। सेहत को फायदा पहुंचाने वाली ऐसी ही एक धातु पीतल भी है। आइए जानते हैं पीतल के बर्तन में चाय बनाकर पीने से सेहत और त्वचा को मिलते हैं क्या गजब के फायदे।
इम्यूनिटी बनती है स्ट्रांग-
पीतल के बर्तन में रात भर रखे पानी को सुबह खाली पेट पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है। जिससे शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। ठीक इसी तरह जब पीतल के बर्तनों में खाना पकाकर खाया जाता है तो भी यह शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।
स्किन हेल्थ-
पीतल के बर्तन पर्याप्त मात्रा में मेलानिन पैदा करते हैं जो खाने के साथ मिलकर त्वचा को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद करते हैं। ये मिलेनियम तत्व त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। पीतल के बर्तन में चाय बनाकर पीने से त्वचा संबंधी दिक्कतें जैसे मुंहासे, झुर्रियां और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलने के साथ त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के पीतल के बर्तनों में ही खाना पकाएं।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद-
पीतल के बर्तन में चाय बनाकर पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व भोजन अच्छी तरह पचाकर कब्ज जैसी समस्या में राहत पहुंचाते हैं।
ब्लड को प्यूरीफाई करता है-
पीतल के बर्तनों में पके हुए खाने या चाय में ज्यादा मात्रा में जिंक मौजूद होता है, जो शरीर में ब्लड काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा इन बर्तनों में बना खाना ब्लड को प्यूरीफाई करने में भी मदद करता है।
खाने का स्वाद बढ़ाता है पीतल-
पीतल के बर्तनों में खाना या चाय पकाते समय इन बर्तनों से नेचुरल ऑयल निकलता है। जिसकी वजह से खाना प्राकृतिक रूप से स्वादिष्ट बनता है। इन बर्तनों में पका हुआ खाना स्वाद के साथ सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीतल में मौजूद सभी पोषक तत्व उसमें खाना पकाते समय भोजन के साथ मिलकर शरीर में प्रवेश करते हैं।
सांस संबंधी रोगों को रखें दूर-
पीतल के बर्तन में खाना पकाकर खाने से सांस संबंधी रोग जैसे अस्थमा को ठीक करने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये कफ, वात और पित्त दोष को भी बैलेंस करने में मदद कर सकता है।
सलाह-
-पीतल के बर्तनों में कभी भी एसिडिक फूड्स जैसे नींबू, Tomato न पकाएं। ऐसा भोजन जिसमें खट्टे तत्व या एसिड मौजूद हों, पीतल के बर्तन में पकाने से शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
-पीतल के बर्तनों में पका खाना सेहत को फायदा पहुंचाता है, बावजूद इसके इन बर्तनों में खाना पकाने और खाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ताकि आप हर तरह के साइड इफ़ेक्ट से बचे रहें।
Tags:    

Similar News

-->