Health tips: लंबा जीवन चाहिए तो जंगल से जल्द तोड़ लाएं ये बूटी

Update: 2024-08-11 18:29 GMT
हेल्थ टिप्स Health Tips: म्र बढ़ाने के लिए क्या करें, लंबा जीवन जीने के उपाय, सौ साल जीने के क्या उपाय हैं, लंबा जीवन जीने के लिए क्या खाना चाहिए, ज्यादा जीने के लिए क्या खाएं, स्वस्थ रहने के लिए क्या खाएं, सबसे पावरफुल जड़ी बूटी कौन सी है? इन सवाल का जवाब हर वो इंसान जानना चाहेगा, जो ज्यादा जीना चाहता है।
उम्र बढ़ाने का कोई जादुई टॉनिक नहीं है लेकिन हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप एक स्वस्थ
और लंबा जीवन जरूर जी सकते हैं। ऐसी कई जड़ी बूटियां हैं, जो शरीर में पल रही बीमारियों का नाश करने और आपको एक स्वस्थ जीवन देने में मदद कर सकती हैं।
NCBI पर प्रकाशित एक अध्ययन (Ref.) के अनुसार, चीन सहित कई देशों में कुछ जड़ी बूटियों का एंटी एजिंग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी अपनी उम्र को थामना चाहते हैं, तो आप एक्सपर्ट्स की सलाह पर इन जड़ी बूटियों को अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं।
जिनसेंग (Ginseng)
यह एक ऐसी शक्तिशाली जड़ी-बूटी है, जिसे एंटी-एजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। यह समग्र स्वास्थ्य, जीवन शक्ति और लंबी उम्र बढ़ाने की क्षमता रखती है। इसके Antioxidants गुण उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। यह कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है जोकि त्वचा की दृढ़ता और लोच को बनाए रखने, ढीलेपन को रोकने और झुर्रियों को कम करते हैं। यह शरीर की ऊर्जा और जीवन शक्ति को बढ़ाती है।
एस्ट्रैगलस (Radix Astragali)
यह ऐसी एक जड़ी-बूटी है जिसका सदियों से पारंपरिक चीनी चिकित्सा में उपयोग किया जाता रहा है। एस्ट्रैगलस रूट इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने में मदद करती है, जिससे संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। यह दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है और बीपी कंट्रोल करती है। यह शरीर की थकान को कम करने और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है। यह एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होती है। एस्ट्रागलस रूट में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री रैडिकल से बचाते हैं।
गानोडर्मा ल्यूसिडम (Ganoderma lucidum)
गानोडर्मा ल्यूसिडम, जिसे रेशि मशरूम के नाम से भी जाना जाता है, एक औषधीय मशरूम है। यह Mushroom Immune System को मजबूत बनाता है। इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री रैडिकल से बचाते हैं। यह लिवर को मजबूत बनाने का काम करती है। मशरूम में एनर्जी-बूस्टिंग गुण होते हैं जो थकान को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती और बीपी कंट्रोल करती है। यह कैंसर सेल्स के विकास को रोकने और कैंसर लड़ने में मदद कर सकती है।
गिंको बाइलोबा (Ginkgo biloba)
गिंको बाइलोबा एक प्राचीन पेड़ है जिसके पत्तों का उपयोग सदियों से पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता रहा है। यह ब्रेन के ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह पैरों में ब्लड फ्लो बढ़ाकर परिधीय धमनी रोग के लक्षणों को कम कर सकता है। यह आंखों की सेहत में सुधार कर सकता है और मोतियाबिंद के जोखिम को कम कर सकता है।
गिनोस्टेमा पेंटाफिलम (Gynostemma pentaphyllum)
गिनोस्टेमा पेंटाफिलम, जिसे जियाओगुलान के नाम से भी जाना जाता है, एक जड़ी-बूटी है जिसका पारंपरिक चीनी चिकित्सा में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। इयह जड़ी-बूटी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो शरीर को मुक्त कणों से बचाती है। यह इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। यह हाई बीपी को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने की क्षमता होती है। पारंपरिक चिकित्सा में इसे लंबी उम्र से जोड़ा जाता है।
Tags:    

Similar News

-->