Health Tips: बढ़ती उम्र के बाद भी, छू नहीं पाएगा बुढ़ापा, फॉलो करें यह टिप्स

Update: 2024-06-07 01:19 GMT
Health Tips:  लगातार बिगड़ती जीवनशैली के कारण लोग उम्र से पहले ही बुढ़ापे की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, इसमें कोई शक नहीं है कि बुढ़ापा अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। यह सोचना थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन अगर आप ध्यान से सोचेंगे तो समझ जाएंगे कि कैंसर, हृदय रोग और डिमेंशिया जैसी जानलेवा बीमारियां युवाओं से ज्यादा बुजुर्गों को अपना शिकार बनाती हैं।से तो उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसे रोका नहीं जा सकता, लेकिन बढ़ती उम्र के बावजूद बूढ़ा होने से बचा जा सकता है। आखिर इस बारे में विज्ञान क्या कहता है और बढ़ती उम्र के साथ भी आप कैसे स्वस्थ रह सकते हैं, आइए जानते हैं।
खान-पान पर नियंत्रण
आप स्वस्थ रहना चाहते हैं या खुद को बढ़ती उम्र से बचाना चाहते हैं, इसमें आपका खान-पान सबसे ज्यादा काम आता है। खान-पान पर नियंत्रण ही फिट रहने का राज है जो हजारों सालों से चला आ रहा है। आपको बता दें कि साल 1930 में चूहों पर एक प्रयोग किया गया था जिसमें पाया गया कि जिन चूहों को एक निश्चित मात्रा में भोजन दिया गया था, वे उन चूहों से ज़्यादा समय तक जीवित रहे जिनके खाने में किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं थी। यह शोध अपने आप में यह बताने के लिए काफी है कि खान-पान पर नियंत्रण ही लंबे समय तक जीने और जवान बने रहने का राज है

बढ़ती उम्र को रोकने की दवा है घी
घी खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। कुछ लोग वजन कम करने की योजना के चलते देसी घी का सेवन करना बंद कर देते हैं, लेकिन आयुर्वेद घी को जवां बनाए रखने के लिए सबसे अच्छा आहार मानता है। ऐसे में अगर आप खुद को लंबे समय तक जवां देखना चाहते हैं और सफेद बाल नहीं चाहते हैं, तो घी का सेवन करें। इसे एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर नियमित रूप से खाली पेट पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसे रोजाना पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने से बाल भी काले रहते हैं।
व्यायाम करें \Exercise
उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने का सबसे अच्छा और सबसे प्रभावी तरीका व्यायाम करना है। एजिंग सेल में प्रकाशित एक शोध में पाया गया कि जो लोग जीवन भर व्यायाम करते हैं या टहलते हैं, उनका शरीर बेहतर तरीके से विकसित होता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
Tags:    

Similar News

-->