Health Care: जाने थायराइड के मरीजो को भूलकर भी नही खानी चाहिए ये चीजें

Update: 2024-06-19 10:31 GMT
Health Care: गलत खान-पान और बदलते लाइफस्टाइल के कारण आज कल बड़ों से लेकर कम उम्र के लोगों में भी थायराइड की समस्या काफी बढ़ गई है। कई लोग इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो 10 में से 5 लोग इससे जूझ रहे हैं। थायराइड होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं जैसे वजन बढ़ना, तनाव महसूस होना, पीरियड्स का अनियमित होना, सोने में परेशानी, घबराहट और चिड़चिड़ापन। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसके होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में आयोडीन की कमी और लंबे समय से थायराइड की कमी के कारण। ऐसे में जरुरी है के आप इस बीमारी को हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के साथ
control
करें। ऐसे में हम आपको आज बताएंगे कि थायराइड में मरीजों को किन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसी चीजें उनकी सेहत को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं।
सोयाबीन
थायराइड के रोगियों को सोयाबीन का सेवन नहीं करना चाहिए। सोयाबीन खाने में से आयोडीन का अवशोषण रोक देते हैं। इसलिए थायराइड होने पर इसे नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही टोफू और सोया मिल्क का सेवन भी थायराइड के मरीजों को नहीं करना चाहिए।
प्रोसेस्ड फूड्स
प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन भी इन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। यह foods शरीर के लिए हानिकारक भी होते हैं और वजन भी तेजी से बढ़ाते हैं। प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है जिसके कारण हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। प्रोसेस्ड फूड हार्मोन का असुंतलित भी करते हैं।
ग्लूटेन फ्री आटा
कुछ लोगों में थायराइड के कारण शरीर में सूजन और लालिमा हो जाती है। ऐसे लोगों को ग्लूटेन फ्री आटा खाना चाहिए। मुख्यतौर पर घर वाले गेंहू के आटे में ग्लूटेन मौजूद होता है। इसके अलावा थायराइड के मरीजों को जौ और मैदा भी नहीं खाना चाहिए।
Cruciferous सब्जियां
मोटापा, कब्ज, खराब डाइजेशन में क्रूसिफेरस सब्जियां फायदेमंद मानी जाती हैं परंतु थायराइड के रोगियों का इन सब्जियों का सेवन करने से थायराइड का हार्मोन प्रभावित होता है। ऐसे में फूल गोभी, पत्ता गोभी और ब्रोकली जैसी सब्जियों का सेवन न करें।
मछली, अंडे से करें परहेज
इन मरीजों को मछली और अंडे की जर्दी से भी परहेज करना चाहिए। यह चीजें भी शरीर में थायराइड का स्तर बढ़ा सकती हैं।
गुड़, शहद और ब्राउन शुगर
गुड़, शहद और ब्राउन शुगर चीनी से ज्यादा हेल्दी होती हैं परंतु थायराइड में भी इन चीजों का सेवन करने से शरीर में inflammation पैदा हो सकती है। इन चीजों का सेवन करने से शरीर में थायराइड हार्मोन ढंग से रिलीज नहीं हो पाता। इसलिए इनका सेवन न करें।
चाय, कॉफी से बनाएं दूरी
यदि शरीर में थायराइड की मात्रा बढ़ गई है तो कैफीन का सेवन न करें। चाय, कॉफी, सोडा, चॉकलेट का भूलकर भी सेवन न करें। इन चीजों का सेवन करने से दिल की धड़कन तेज होना, चिंता, घबराहट, चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स
हाइपर थायरायडिज्म से जूझ रहे मरीजों को हार्मोन्स बढ़ाने वाले फूड्स का सेवन न करें। दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स, पनीर, आयोडीन युक्त नमक का सेवन भी न करें।
Tags:    

Similar News

-->