Health Care: बेहद आसान है मैंगो आइसक्रीम केक बनाना, जाने रेसिपी

Update: 2024-07-09 16:30 GMT
Health Care: केक और आइसक्रीम ये दोनों चीजें ही बच्चों की फेवरेट होती है। ऐसे में अगर आपका कुछ स्पेशल करने का मन है तो घर पर ही केक के बीच आइसक्रीम डालकर बच्चों को सरप्राइज दे सकती हैं। अगर साथ में बच्चों के ऑल टाइम फेवरेट मैंगो को एड कर दिया जाए तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। ताे चलिए आज आपको सिखाते हैं मैंगो आइसक्रीम केक बनाने का आसान तरीका।
सामग्री
-2 कप आम का रस
-20 रस्क
-2 कप वनीला आइसक्रीम
-1 कप आम टुकड़ों में कटा हुआ
-2 कप मैंगो आइसक्रीम
-ब्लू बैरीज़
-स्ट्रॉबेरीज
विधि
सबसे पहले springform pan तैयार करें और फिर एक बोल में आम का रस डालें। रस्क लें और उन्हें अलग-अलग आम के रस में भिगो दें।
-भिगोने के बाद, उन्हें स्प्रिंगफॉर्म पैन में अरेंज करें। एक समान लेयर पाने के लिए खाली जगहों को भीगे हुए रस्क के छोटे टुकड़ों के साथ पैक करें।
-एक अलग बोल में, वेनिला आइसक्रीम लें। आम के कटे हुए टुकड़ों को सॉफ्ट वेनिला आइसक्रीम में थोड़ा घुमाएं।
-इस आइसक्रीम को रस्क बेस के ऊपर एक समान लेयर में फैलाएं।
-कुछ और भीगे हुए रस्क लें और उन्हें इस वेनिला आइसक्रीम की लेयर के ऊपर समान रूप से रखें।
-फाइनल लेयर के लिए, एक बोल में कुछ मैंगो आइसक्रीम को सॉफ्ट करें।
- सॉफ्ट मैंगो आइसक्रीम को दूसरे रस्क बेस के ऊपर की एक समान लेयर में फैलाएं।
मैंगो ice creamकेक को रात भर के लिए फ्रीज कर दें।
केक को डिमोल्ड करें और ताजे आम, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और पैशनफ्रूट प्यूरी से गार्निश करें।
Tags:    

Similar News

-->