पिंपल्स के कारण छिन गया है चेहरे का नूर? इन घरेलू उपाय से कम करें यह समस्या

इन घरेलू उपाय से कम करें यह समस्या

Update: 2023-10-11 12:00 GMT
ऑयली और गंदगी के कारण चेहरे पर मुंहासे होते हैं। इसके अलावा पेट संबंधित गड़बड़ी की वजह से भी चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं। खासतौर पर टीनएज के दौरान यह समस्या अधिक हो जाती है, क्योंकि इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं।
पिंपल्स होने के कारण चेहरे का नूर कम होने लगता है। पिंपल्स के निशान भी चेहरे पर पड़ जाते हैं। बाजार में एक्ने-रिमूवल क्रीम मिलती हैं, लेकिन यह इतनी असरदार नहीं होती हैं। मुंहासों की समस्या को कम करने के लिए आप शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए घरेलू नुस्खे भी आजमा सकती हैं।
पिंपल्स पर कैसे करें गुलाब जल का इस्तेमाल
पिंपल्स के कारण चेहरा भद्दा नजर आने लगा है, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करें। गुलाब जल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से आंखों की सूजन से लेकर पोर्स को श्रिंक किया जा सकता है। पिंपल्स पर ऐसे करें गुलाब जल का उपयोग-
एक छोटे से बाउल में 2 चम्मच गुलाब जल में 2 बूंद टी ट्री ऑयल की डालें।
अब इन्हें मिक्स कर लें।
रूई की मदद से इस लिक्विड को पिंपल्स पर लगाएं।
रोजाना गुलाब जल के उपयोग से पिंपल्स कम होने लगेंगे।
क्या खीरे के उपयोग से मुंहासे कम हो सकते हैं
त्वचा को फ्रेश और मॉइश्चराइज बनाए रखने के लिए खीरे के रस का इस्तेमाल किया जाता है। ऑयली स्किन के कारण चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं। ऐसे में खीरे के उपयोग से फायदा होगा। खीरे में एस्ट्रिजेंट इफेक्ट पाया जाता है। खीरा चेहरे पर मौजूद तेल को सोख लेता है, जिससे पिंपल्स नहीं होते हैं।
खीरे को छिलकर धो लें।
अब खीरे को कद्दूकस कर इसका रस निकाल लें।
इस रस को कॉटन पैड की मदद से पिंपल्स पर लगाएं।
आप चाहें, तो पूरे चेहरे पर भी लगा सकती हैं।
करीब 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरे को साफ कर लें।
रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर खीरे का रस लगाने से मुंहासों की समस्या से राहत मिलेगी।
मुंहासों को बढ़ने से कैसे रोकें
इस बात का ध्यान रखें कि ब्लैकहेड्स के कारण पिंपल्स हो सकते हैं। इसलिए ब्लैकहेड्स को रिमूव करने के लिए नाखून का इस्तेमाल न करें।
पिंपल्स पर बार-बार हाथ न लगाएं। गंदे हाथों के कारण यह समस्या बढ़ सकती है।
चेहरे पर पिंपल्स होने के बाद मेकअप का इस्तेमाल करने से बचें। मेकअप के उपयोग से यह समस्या गंभीर हो सकती है।
स्किन को पिंपल-फ्री कैसे रखें?
स्किन को सही तरीके से क्लींज करना बेहद जरूरी है। गंदगी के कारण भी त्वचा पर मुंहासे होते हैं। फेस को क्लींज करने के लिए साबुन का ज्यादा इस्तेमाल न करें। साबुन के उपयोग से स्किन अल्कालाइन हो जाती है।
ऑयली स्किन को दिन में दो बार साफ करना चाहिए। सुबह और रात को सोने से पहले फेस क्लींज करें।
चेहरे को साफ करने के बाद लोशन का इस्तेमाल जरूर करें। एस्ट्रीजेंट लोशन त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं।
नॉन-ऑयली और प्रोटेक्टिव क्रीम का इस्तेमाल दिन के दौरान करें। उदाहरण के लिए डे-क्रीम के साथ सैंडलवुड क्रीम मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। रात में चेहरे को साफ करने के बाद एंटी-पिंपल लोशन लगाना न भूलें।
Tags:    

Similar News