Hariyali Teej: सिलेब्रिटीज से इंस्पायर्ड ग्रीन साड़ी में आप भी दिखेंगी कमाल

Update: 2024-07-29 02:06 GMT
Hariyali Teej: सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में हर तरफ हरियाली देखने मिलती है। सावन के महीने में हरियाली तीज का त्योहार आता है इस बार अगर आप भी हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं, तो आज हम आपको सेलेब्स से जुड़े कुछ ग्रीन साड़ी लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं।
अनुष्का शर्मा Anushka Sharma
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंडियन हैरीटेज को दर्शाते हुए ये चंदेरी सिल्क की साड़ी पहनी थी, जिसमें गोल्डन जरी का काम किया गया है। शादी हो या कोई त्योहार सिल्क की साड़ी हमेशा ट्रेंडिंग होती है। हरियाली तीज के दिन हरी चंदेरी सिल्क की साड़ी से बेस्ट कुछ नहीं हैं। ये हेवी होने के साथ ही आपको एक ट्रेडिश्नल और क्लासी लुक देगा। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप इसके साथ बन बना सकती हैं और गजरा लगा सकती हैं।
काजोल Kajol: एक्ट्रेस काजोल की लाइट ग्रीन बनारसी साड़ी किसी भी त्योहार में चार चांद लगाती है। अपने लुक को क्लासी और शानदार दिखाने के लिए बनारसी साड़ी बढ़िया ऑप्शन है। काजोल ने अनीता डोंगरे की गोटा पट्टी वर्क वाली बनारसी सिल्क साड़ी कैरी की है जिसमें उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज और मिनिमल मेनअप किया है।
जाह्नवी कपूरJahnavi Kapoor:जाह्नवी कपूर की ग्रीन और ब्लू बांधनी साड़ी हरियाली तीज के लिए परफ्केट है। इसे जाह्नवी ने वेलवेट ब्लाउज के साथ कैरी किया है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। इस बार आप भी बांधनी प्रिंट साड़ी पहनकर हरियाली तीज सेलीब्रेट कर सकती है।
Tags:    

Similar News

-->