Hariyali Teej 2024:हरियाली तीज के लिए बनवाएं यह अनारकली सूट

Update: 2024-07-23 04:16 GMT
Hariyali Teej 2024: सावन के महीने में कई ऐसे त्योहार आते हैं, जिनका हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इन त्योहारों में सबसे अहम है हरियाली तीज का त्योहार। ये त्योहार सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी लड़कियों के लिए भी काफी अहम होता है। इस दिन माता पार्वती की पूजा-पाठ करके सुहागिन महिलाएं अपने लिए अखंड सौभाग्य की कामना करती है, वहीं कुंवारी कन्याएं अपने लिए महादेव जैसे वर की कामना करती हैं। अगर आप हरियाली तीज के लिए कुछ अलग आउटफिट बनवाने का सोच रही हैं तो हरे रंग का अनारकली सूट एक बेहतर विकल्प है। यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के अनारकली सूट लुक दिखाने जा रहे हैं।
हरियाली तीज पर हरा रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस तरह का घेर वाला अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। ऐसा सूट बनवाते वक्त ध्यान रखें कि इसमें घेर काफी ज्यादा होना चाहिए। इसके किनारों पर आप गोल्डन बॉर्डर लगवा सकती हैं।
अगर अलग स्टाइल का अनारकली बनवाना है तो आप ऐसा शॉर्ट अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इसके साथ आप साधारण पायजामी पहनने की बजाय धोती स्टाइल पायजामी बनवा सकती हैं। अपने लुक के साथ लहरिया प्रिंट का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
इस तरह का गोल्डन बॉर्डर वाला अनारकली सूट भी आपका खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। इस तरह के हरे रंग सूट के साथ नीले रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। आप चाहें तो इस सूट में अपने पसंद की लेस लगा सकती हैं।
Tags:    

Similar News

-->