हरियाली तीज 2022: हरियाली तीज पर लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, देखें तस्वीरें

Hariyali Teej 2022: Apply this latest mehndi design on Hariyali Teej, see photos

Update: 2022-07-29 08:59 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लाइफस्टाइल  : इस वक्त सावन (Sawan 2022) का महीना चल रहा है और सावन के महीने में महिलाओं का हाथों में मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। खासतौर पर हरियाली तीज (Hariyali Teej 2022) के मौके पर जब महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं तो उसमें मेहंदी का बहुत महत्व होता है। इस बार हरियाली तीज का त्यौहार 31 जुलाई को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप हरियाली तीज का व्रत कर रही हैं या अपनी सखियों के साथ कोई हरियाली तीज की पार्टी में जा रही हैं तो आप इन मेहंदी डिजाइंस (latest mehndi designs) इंस्पिरेशन लेकर अपने हाथों में से लगवा सकते हैं...

फ्लोरल डिजाइन
सावन का महीना चल रहा है ऐसे में आप अपने हाथ पर फ्लावर पैटर्न की डिजाइन बनवा सकते हैं। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है और इसका रंग भी बहुत गाढ़ा चढ़ता है, क्योंकि इसमें मोटे और भरे हुए फूल बनाए जाते है।
मारवाड़ी डिजाइन
मेहंदी में मारवाड़ी डिजाइन बहुत पॉपुलर रहती है। इसमें बारीक मेहंदी की डिजाइन बनाई जाती है। इसमें खासतौर पर फूल और मोर जरूर बनाए जाते हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अगर आप कुछ इंडो वेस्टर्न में मेहंदी डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो अरेबिक मेहंदी डिजाइन इजी और झटपट लगने वाली है और यह बहुत सुंदर भी लगती है।
हाथ फूल डिजाइन
हाथ फुल मेहंदी डिजाइन आजकल बहुत ट्रेंड में है। यह एकदम हाथ फूल जैसा नजर आता है। इसमें हथेली के पीछे एक उंगली में भरी हुई डिजाइन होती है और पूरे हाथ को चेन वाली डिजाइन के साथ ब्रेसलेट पैटर्न दिया जाता है।
जालीदार डिजाइन
मेहंदी में जालीदार डिजाइंस बहुत अच्छी लगती है। यह आगे और पीछे दोनों जगह बनाई जा सकती हैं और इन जालियों के अंदर बारीक मेहंदी से डिजाइन बनाकर ही बहुत अच्छा लुक दिया जाता है।
फुल हैंड मेहंदी
इस डिजाइन में मेहंदी हथेलियों से लेकर पूरी कोहनी तक लगाई जाती है, जो तीज पर नई-नवेली दुल्हन ट्राई कर सकती हैं। ये हरी चूड़ियों के साथ आपके हाथों को और खूबसूरत दिखाती है।
राउंड डिजाइन
राउंड डिजाइन की मेहंदी फॉरएवर है। ये झटपट लग भी जाती है और दिखने में बहुत सुंदर लगती है। इसी तरह की डिजाइन बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी शादी में लगावाई थी।
मंडला पैटर्न मेहंदी
ये मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में है। हाथों और पैरों पर भी यह मंडला आर्ट डिजाइन रचने के बाद बेहद खूबसूरत लुक देता है।


Tags:    

Similar News