Happy Karwa Chauth: करवा चौथ पर अपनों को भेजें ये खास Wishes, SMS और Whatsapp मैसेज
आज 04 नवंबर को अखंड सौभाग्य का पर्व करवा चौथा मनाया जा रहा है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज 04 नवंबर को अखंड सौभाग्य का पर्व करवा चौथा मनाया जा रहा है। हिन्दी पंचांग के अनुसार, करवा चौथ व्रत हर वर्ष कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को मनाया जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाएं तथा वे कन्याएं जिनकी शादी तय हो गई है, वे अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। साथ ही अपने दाम्पत्य जीवन में खुशहाली तथा समृद्धि की कामना करती हैं। करवा चौथ का व्रत पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मनाया जाता है। हालांकि, आजकल यह त्योहार लगभग हर कोई मनाने लगा है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं। फिर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद ही व्रत खोलती हैं।
कोरोना के चलते इस वर्ष महिलाएं एक-दूसरे के घर जाकर उन्हें करवाचौथ की बधाई नहीं दे सकती हैं। लेकिन वॉट्सऐप और मैसेंजर के जरिए तो शुभकामनाएं दी ही जा सकती हैं। ऐसे में जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको बधाई और शुभकामना संदेश बता रहे हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों और परिजनों को भेज सकते हैं। आइए पढ़ते हैं करवाचौथ के शुभकामना संदेश।
Happy Karwa Chauth 2020
1. चांद में दिखती है
मुझे मेरे पिया की सूरत
चांद संग चांदनी सी है
मुझे भी उनकी जरूरत।
करवा चौथ की हार्दिक बधाई...
2. सुख-दुख में हम-तुम
हर पल साथ निभाएंगे
एक जन्म नहीं सातों जन्म
पति-पत्नी बन आएंगे।
करवा चौथ की हार्दिक बधाई...
3. मेहंदी लगाया है हाथों पर
और माथे पर सिंदूर लगाया है
पिया आजा पास हमारे
देख चांद भी निकल आया है।
करवाचौथ की हार्दिक बधाई...
4. चांद की पूजा से करती हूं
तेरी सलामती की दुआ
तुझे लग जाए मेरी भी उमर
गम रहे हर पल जुदा।
करवा चौथ की हार्दिक बधाई...
5. आज सजी हूं दुल्हन सी
मैं कब तू आएगा पिया
अपने हाथों से पानी पिलाकर
कब गले लगाएगा पिया।
करवा चौथ की हार्दिक बधाई...
6. जो हमें आपकी
एक झलक मिल जाए
ते ये व्रत सफल हो जाए
हम तो बैठे हैं आपके इंतजार में
आप आए और ये व्रत पूरा हो जाए।
करवा चौथ की हार्दिक बधाई...
7. करवा चौथ का पावन व्रत
आपके लिए मैंने किया है
क्योंकि आप ही के प्रेम और सम्मान ने
मेरे जीवन को नया रंग दिया है।
करवाचौथ की हार्दिक बधाई...