घर में आया मेहमान या है कोई छोटी-मोटी पार्टी, खिलाएं पान आइसक्रीम, जाने रेसिपी

घर में छोटी-मोटी पार्टी है तो उसमे भी आप ये पान आइसक्रीम बना सकते हैं...

Update: 2023-05-31 15:19 GMT
घर में आया मेहमान या है कोई छोटी-मोटी पार्टी, खिलाएं पान आइसक्रीम, जाने रेसिपी
  • whatsapp icon
पान के शौकीन तो बहुत लोग होते हैं। अगर आप भी हैं पान के शौकीन तो आपके लिए लाए हैं गर्मी में ठंडी पान की आइसक्रीम। यह आइसक्रीम सभी लोग बड़े ही प्रेम से खाते है क्योंकि ना तो इसमें कोई केमिकल का इस्तेमाल होता है, यह घर पर बनी होती है और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट भी होती है। अगर आपके घर में कोई मेहमान आता है, आपके घर में छोटी-मोटी पार्टी है तो उसमे भी आप ये पान आइसक्रीम बना सकते हैं...तो चलिए देखते हैं कि पान आइसक्रीम कैसे बनाते हैं।
पान के पत्ते : 5
दूध : 4 चम्मच
गुलकंद : 2 चम्मच
सौंफ: 1 चम्मच
इलाइची पाउडर : 1/2 चम्मच
कंडेंस्ड मिल्क : 1/2 कप(100 ग्राम)
फ्रेश क्रीम : 250 ग्राम
टूटी फ्रूटी
बनाने की विधि
- सबसे पहले मिक्सर ग्राइंडर में पान, गुलकंद, सौंफ, इलाइची और दूध डाल दें।
- फिर उसका अच्छे से पेस्ट बना लें।
- फिर एक बड़े कटोरे में फ्रेश क्रीम को निकाल लें और उसमे कंडेन्स मिल्क डाल दें (आइसक्रीम को थोड़ी देर के लिए फ्रीज में रख दी थी)|
- उसे ब्लैंडर से मिलाएं। करीब 10-15 मिनट बाद आप देखेंगे कि क्रीम गाढ़ी होने लगी है|
- फिर उसमे पान का तैयार किया हुआ पेस्ट डाल दें और फिर उसे 5 मिनट के लिए फिर मिलाएं।
- अब हम क्रीम को किसी कंटेनर में डाल देंगे और ऊपर से थोड़ा सा टूटी-फ्रूटी डाल देंगे और फिर उसे बंद करके 7-8 घंटे के लिए फ्रीज में रख देंगे|
- अब उसे फ्रीज से निकालें और उसे सर्विंग प्लेट या कटोरे में निकाल लें और ऊपर से थोड़ा सा टूटी-फ्रूटी से सजा दें। इसके साथ ही हमारी पान आइसक्रीम बनकर बिलकुल तैयार है|
सुझाव
- अगर आपको ज्यादा हरा नहीं पसंद है तो आप पान के पत्ते कम डालें|
- अगर आपके पास इलेक्ट्रिक ब्लेंडर है तो उसी से क्रीम को ब्लैंड करें, उससे जल्दी हो जाएगा|
- अगर आपके पास कंडेन्स मिल्क कम है तो क्रीम में थोड़ा सा चीनी पाउडर डाल दें।
- टूटी-फ्रूटी की जगह आप ड्राई फ्रूट या कुछ और भी डाल सकते हैं।
Tags:    

Similar News