हरी मटर का फेस मास्क देगा आपको दमकता चेहरा, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Update: 2023-08-14 18:23 GMT
इस मौसम में हरे मटर की सब्जी का स्वाद लेना सभी को पसंद आता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हरा मटर आपके चहरे को खूबसूरत बनाने का भी काम करता हैं। जी हां, हरा मटर एंटी-एज़िंग और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद साबित होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए हरी मटर का फेस मास्क लेकर आए हैं जो आपको दमकता चेहरा देगा। तो आइये जानते हैं इसके इस्तेमाल का तरीका।
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच हरी मटर के दाने
- एक चम्मच शहद
- चम्मच भर दही
- आधा चम्मच हल्दी
- चम्मच भर एलोवेरा जूस
- आधा नींबू का रस
मास्क इस्तेमाल करने का तरीका
- सभी चीज़ों को एक साथ मिलाएं। फिर, चेहरे को क्लिंज़र या फेस वॉश से साफ करें।
- फिर, चेहरे को स्टीम दें।
- अब मटर वाले पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। अच्छी तरह मसाज करें। आधा घंटा इस पेस्ट को चेहरे पर लगा रहने दें।
- जब, फेस मास्क सूख जाए तो, सादे पानी से चेहरा साफ करें।
Tags:    

Similar News