Green color trends: सावन में अलग-अलग शेड्स से करे खुद को अपडेट

Update: 2024-07-24 06:57 GMT
Green color trends: सावन आते ही हरे रंग की बहार आ जाती है। सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं बल्कि बॉलीवुड दीवाज भी इस कलर के साथ कई एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं पूजा-अर्चना करती हैं। भगवान शिव को हरा रंग बेहद पसंद होता है इसलिए महिलाएं इस महीने हरे रंग के कपड़े पहनकर उनकी पूजा करती हैं। सावन के महीने में हरे रंग का अपना अलग महत्व है। और ऐसे में हरा रंग आपकी वार्डरोब में न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लेकिन वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, वैसे भी हरा रंग सिर्फ आम लड़कियों को ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी को भी काफी पसंद आता है। अगर आप चाहें तो बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह ही इसके अलग-अलग शेड्स को अपने वार्डरोब अपडेट कर सकती हैं-
लाइम ग्रीनLime Green
ग्रीन का एक ब्राइट शेड है लाइम ग्रीन कलर। ये कलर काफी वाइब्रेंट होते हैं। इस कलर की साड़ी अगर आप नेट या सिफॉन फैब्रिक की पहनें, तो आप बहुत प्यारी दिखेंगी। ये कलर नई नवेली दुल्हन के लिए परफेक्ट हो सकता है।
ऑलिव ग्रीन Olive Green
यह ग्रीन कलर के थोड़े डल शेड में आता है, लेकिन अगर आप किसी फंक्शन में जा रही हैं तो इस कलर को चुन सकती हैं। वैसे यह कलर डेली वियर में भी पहना जा सकता है। यह एक ऐसा कलर है, जिसे किसी भी स्किन टोन की महिला आसानी से पहन सकती है।
एमरल्ड ग्रीन Emerald Green
एमरल्ड ग्रीन कलर को रॉयल ग्रीन भी कहा जाता है। ये कलर हर रंग पर अच्छा लगता है। सावन में इस रंग की साड़ी आप बिंदास होकर पहनें। आप चाहें तो इस साड़ी के साथ एमरल्ड ग्रीन बिंदी ज़रूर लगाएं।
ग्रीन असेसरिज़ भी है स्टाइलिश
असेसरिज़ जैसे ब्रेसलेट्स, क्लच, हैंडबैग्स, आदि भी अभी ट्रेंड में है। एक ही शेड के ग्रीन ड्रेस और असेसरिज़ इस्तेमाल करने से बचें। ध्यान दें कि कपड़े और असेसरिज़ का शेड्स मैचिंग हो। न्यूट्रल कलर के ड्रेस के साथ ग्रीन असेसरिज़ काफी अच्छे लगते हैं।
Tags:    

Similar News

-->