पाचन तंत्र को ठीक रखता है करौंदा, जानिए 5 बेहतरीन फायदे

खट्टा खाने के शौकीनों के लिए माउथ वाटरिंग डिश से कम नहीं है करौंदा, जिसे देखते ही उनके मुंह में पानी आने लगता है

Update: 2022-07-11 07:45 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   खट्टा खाने के शौकीनों के लिए माउथ वाटरिंग डिश से कम नहीं है करौंदा, जिसे देखते ही उनके मुंह में पानी आने लगता है। करौंदे का इस्तेमाल अचार, चटनी, जूस और सब्जी बनाकर किया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस होता हैं जो ना सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

गर्मी में पाए जाने वाले इस फल का रंग सफेद, हल्का लाल और गुलाबी रंग होता हैं, जो देखने में बेहद अच्छा लगता है। औषधीय गुणों से भरपूर करौंदे में एंटीबॉयटिक गुण भी मौजूद होते हैं, यह आयोडीन का भी अच्छा सोर्स है। करौंदे में कई विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं जिससे कई स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि करौंदा सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है।
इम्यूनिटी बूस्ट करता है करौंदा:
करौंदे ऐसा फल है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। यह बॉडी को हेल्दी रखने में बेहद असरदार है। इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन शरीर में खून की कमी नहीं होने देता।
ओरल हेल्थ रखता है ठीक:
करौंदे का सेवन दांतो और मसूड़ों के लिए बहुत फायदेमंद है, इसके सेवन से मसूड़ों और दांतों की हेल्थ दुरुस्त रहती है। करौंदे के इस्तेमाल से सांस की दुर्गंध और पायरिया जैसी परेशानी से भी निजात मिलती है।
पाचन ठीक करता है करौंदा:
करौंदे का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। कब्ज़, गैस और एसिडिटी का बेहतरीन उपचार है करौंदा यह आंतों को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करता है:
करौंदा कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, साथ ही दिल की सेहत का भी ध्यान रखता है। कारौंदे के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखा जा सकता है।
वज़न कंट्रोल रखता है:
करौंदा वज़न को कंट्रोल करने में भी बेहद असरदार है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिसे खाने के बाद आपको भूख नहीं लगती और आप ओवर इटिंग से महफूज़ रहते हैं।


Tags:    

Similar News